न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 500 स्टूडेंट्स ने बनाया सोनू का 390 फुट लंबा कटआउट, देखें, ‘जी2’ में इनके साथ दिखेंगी वामिका

एक्टर सोनू सूद अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फतेह’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में शोलापुर के 500 छात्रों ने सोनू का 390 फुट लंबा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 8:13:53

2 News : 500 स्टूडेंट्स ने बनाया सोनू का 390 फुट लंबा कटआउट, देखें, ‘जी2’ में इनके साथ दिखेंगी वामिका

एक्टर सोनू सूद अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फतेह’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में शोलापुर के 500 छात्रों ने सोनू का 390 फुट लंबा कटआउट पोस्टर बनवाकर उन्हें सम्मानित किया है। अब इस पोस्टर की झलक सोनू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को दिखाई है। स्टूडेंट्स ने मिलकर ‘फतेह’ थीम वाली टी-शर्ट, मूर्तियों और सजाए गए ऑटो के साथ कटआउट बनाया है। यह कटआउट न केवल सोनू को समर्पित है, बल्कि फिल्म की रिलीज से पहले उनका आम पब्लिक पर गहरे प्रभाव का प्रमाण भी है।

वीडियो के साथ सोनू ने भारत के झंडे के साथ दिल का इमोजी भी शेयर किया है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर फैंस लगातार कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर करते दिख रहे हैं। ‘फतेह’ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर इसी दिन रिलीज होने वाली राम चरण व कियारा आडवाणी की मूवी ‘गेम चेंजर’ से होगी, जो 450 करोड़ रुपए के बजट में बनी है।

बता दें सोनू ने ‘फतेह’ का डायरेक्शन करने के साथ लेखन भी किया है। साइबर क्राइम पर बनी ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। सोनू ‘फतेह’ का जमकर प्रचार कर रहे हैं। वे दिसंबर में उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे, जहां वे भस्म आरती में भी शामिल हुए थे। इसके बाद सोनू मुंबई स्थित सिद्धि विनायक मंदिर और शिरडी के साईं बाबा मंदिर भी दर्शन करने पहुंचे थे।

सोनू ने कहा था कि यह उनका ड्रीम रोल है, जिसे वे हमेशा से निभाना चाहते थे। हर व्यक्ति, हर आम आदमी के अंदर एक सुपरहीरो होता है। ‘फतेह’ का निर्माण जी स्टूडियोज के तहत उमेश केआर बंसल और शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद ने किया है। अजय धामा फिल्म के सह-निर्माता हैं। फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज के भी अहम रोल हैं।

वामिका गब्बी ने कहा, मैं 'जी2' का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं

एक्ट्रेस वामिका गब्बी हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के साथ नजर आई थीं। अब वह एक्टर अदिवी शेष के साथ ‘जी2’ में दिखेंगी। वामिका डायरेक्टर विनय कुमार सिरिगिनेडी की जासूसी-थ्रिलर ‘जी2’ की टीम से जुड़ गई हैं। ‘जी2’ साल 2018 की हिट जासूसी-थ्रिलर ‘गुडाचारी’ का सीक्वल है, जिसकी कहानी को अदिवी ने लिखा है। वामिका फ्रेंचाइजी की इस किस्त में शामिल हो चुकी हैं।

वामिका ने कहा कि मैं 'जी2' का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं। ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू के साथ काम करना मुझे सीमाओं को आगे बढ़ाने और अपने किरदार में नई ऊर्जा लाने के लिए प्रेरित करता है। मैं दर्शकों को नए अनुभव कराने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती।

जानकारी के अनुसार गब्बी ने अदिवि संग ‘जी2’ के लिए यूरोप में शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। फिल्म में इमरान हाशमी, मुरली शर्मा, सुप्रिया यारलागड्डा और मधु शालिनी भी हैं। ‘जी2’ हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। वामिका ने ‘जुबली’, ‘खुफिया’, ‘चार्ली चोपड़ा एंड’, ‘द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली’ में शानदार काम से वाहवाही बटोरी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ