न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस देश के ब्रैंड एंबेसडर बने कोरोनाकाल के हीरो सोनू सूद, नताशा ने कहा, हार्दिक और मैं अभी भी एक फैमिली...

सोनू सूद (51) को एक्टर के तौर पर भले ही उतनी शौहरत नहीं मिली हो, लेकिन एक अच्छे इंसान के रूप में पूरा देश उनका सम्मान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Nov 2024 8:36:20

2 News : इस देश के ब्रैंड एंबेसडर बने कोरोनाकाल के हीरो सोनू सूद, नताशा ने कहा, हार्दिक और मैं अभी भी एक फैमिली...

सोनू सूद (51) को एक्टर के तौर पर भले ही उतनी शौहरत नहीं मिली हो, लेकिन एक अच्छे इंसान के रूप में पूरा देश उनका सम्मान करता है। इसकी मुख्य वजह है कोरोनाकाल में उन्होंने जो मजबूर लोगों की सहायता का बीड़ा उठाया, उससे उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाने लगा। उस दौरान सोनू ने लाखों लोगों की किसी न किसी तरह से मदद की थी। खास तौर से भोजन, शिक्षा, और चिकित्सा सेवा में सोनू अग्रणी रहे। तब से ही सोनू लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं।

उनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि देश के बाहर भी वे भारत की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। दरअसल सोनू अब थाईलैंड के ब्रैंड एंबेसडर और टूरिज्म एडवाइजर बन गए हैं। सोनू थाईलैंड के पर्यटन को भारत में प्रमोट करने के लिए मार्गदर्शन और सलाह देंगे। थाईलैंड के पर्यटन और खेल मंत्रालय ने उन्हें "मानद पर्यटन सलाहकार" नियुक्त किया है। इसकी जानकारी सोनू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। यह देख सोनू के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे और अपने प्यारे हीरो के नाम जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सोनू ने लिखा, “थाईलैंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर और सलाहकार बनकर सम्मानित और अच्छा महसूस कर रहा हूं। मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा इस खूबसूरत देश में परिवार के साथ थी और अब इस नए रोल में मैं थाईलैंड के सुंदर दृश्यों और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रमोट करने के लिए उत्साहित हूं। सभी प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।” सोनू के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'फतेह' की तैयारी कर रहे हैं।

यह एक साइबर क्राइम थ्रिलर होगी और हॉलीवुड एक्शन फिल्मों के स्तर की होगी। इसमें नसीरुद्दीन शाह और जैकलीन फर्नांडीस के भी अहम रोल हैं। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सोनू अब तक के करिअर में कई फिल्में कर चुके हैं। सोनू के खाते में हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु फिल्में भी हैं।

मेरा बेटा अगस्त्य स्कूल जाता है, हम यहीं रहेंगे : नताशा स्टेनकोविक

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद उनकी एक्स वाइफ सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक लगातार चर्चाओं में हैं। अब नताशा ने पहली बार अलग होने को लेकर रिएक्शन दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में नताशा ने कहा कि शहर में चर्चा में कि मैं वापस अपने देश जा रही हूं, लेकिन मैं वापस कैसे जाऊंगी? मेरा एक बच्चा है। बच्चा यहीं स्कूल जाता है। कोई मौका नहीं है, ऐसा नहीं होगा।

बच्चे को यहीं रहना होगा। वह यहीं है। हम (हार्दिक और मैं) अभी भी एक फैमिली हैं और बच्चा हमेशा हमें फैमिली बनाता है दिन के आखिर में। मुझे 10 साल हो गए हैं और मैं हर साल उसी समय सर्बिया वापस जाती हूं। जीवन में जो कुछ भी चल रहा है, उसके बावजूद मेरा मानना है कि बुरे लोग नहीं होते हैं। यह सिर्फ आत्माएं हैं, जो किसी न किसी तरह से खो जाती हैं। मुझे लगता है कि एक निश्चित समय पर मुझे अपनी कीमत का पता नहीं था।

मैं कई स्थितियों में शांत रहूंगी, मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी। हो सकता है कि मैं ऐसा कहूं कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अगस्त्य के साथ रहकर मैंने खुद से प्यार करना सीख लिया है। पिछले 5 सालों में मैंने कुछ काम नहीं किया, लेकिन मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है। बता दें कि हाल ही में नताशा को चंडीगढ़ में एक डांस नंबर की शूटिंग करते हुए देखा गया था। हार्दिक और नताशा का रिश्ता करीब 4 साल चला। उन्होंने जुलाई में तलाक की घोषणा कर दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार