न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोनों सोनू @ 50 : सोनू सूद ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन, सोनू निगम की पार्टी में सितारों का जमावड़ा

कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान हजारों-लाखों लोगों की मदद करने वाले रियल हीरो एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने आज रविवार (30 जुलाई)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Jul 2023 7:41:28

दोनों सोनू @ 50 : सोनू सूद ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन, सोनू निगम की पार्टी में सितारों का जमावड़ा

कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान हजारों-लाखों लोगों की मदद करने वाले रियल हीरो एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने आज रविवार (30 जुलाई) को अपनी जिंदगी का अर्धशतक पूरा कर लिया। उनके 50वें जन्मदिन पर उन्हें दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और हर खुशी मिलने जैसी ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस खास मौके पर फैंस ने उन पर फूलों की बारिश की। दरअसल सोनू ने मुंबई में अपने चाहने वालों और पैपराजी के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने केक भी काटा। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी सामने आया है। सोनू अपनी खुली छत वाली कार में खड़े होकर फैंस का अभिवादन और प्यार स्वीकार कर रहे हैं।

भारी बारिश के बीच सोनू ने केक भी काटा। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजे। सोनू जैसे ही कार से उतरे भीड़ ने उन्हें घेर लिया और वे सभी के साथ सेल्फी क्लिक कराते हुए दिखाई दिए। लोगों ने उन्हें उपहार भी दिए। सोनू को इंडस्ट्री में पहला ब्रेक तमिल फिल्म कालाझगर से मिला था। साल 2002 में उन्होंने बॉलीवुड में 'शहीद ए आजम' से डेब्यू किया। इसके बाद वे दबंग, हैप्पी न्यू ईयर सहित कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं।

sonu sood,sonu nigam,sonu sood birthday,sonu nigam birth day,sonu sood 50 years,sonu nigam 50 years

सोनू निगम का भूषण कुमार से हुआ पैचअप!

आज ही यानी 30 जुलाई को सुरीली आवाज के धनी गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) का भी 50वां जन्मदिन है। सोनू को भी हर ओर से उनके फैंस विश कर रहे हैं। अपने एक से बढ़कर एक गाने के चलते सोनू लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सोनू ने इस मौके पर एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बड़े-बड़े सितारों और हस्तियों का मजमा लग गया। खास बात ये थी कि पार्टी में टी सीरीज के हैड भूषण कुमार भी नजर आए। इसका मतलब है कि सोनू और भूषण के बीच करीब तीन साल से जारी विवाद पर विराम लग गया है। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में सोनू और भूषण एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक वीडियो में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे भी दिख रहे हैं। उन्होंने सोनू को फूलों का गुलदस्ता दिया। पार्टी में गायक मीका सिंह, सुदेश भोसले, राहुल वैद्य, रूप कुमार राठौड़, अनूप जलोटा, एक्टर जितेंद्र, जैकी श्राफ, शबाना आजमी, सचिन पिलगांवकर व उनकी बेटी सुप्रिया, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, संगीतकार अनु मलिक, एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी व डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि व उनके पति, शेफ संजीव कपूर व उनकी पत्नी सहित कई लोग मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश