न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पद्मश्री नहीं मिलने और बहन के राजनीति में आने पर ऐसा बोले सोनू सूद, कृष्णा ने फिर कसा गोविंदा पर तंज!

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। इनमें फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले कलाकार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Nov 2021 7:37:47

पद्मश्री नहीं मिलने और बहन के राजनीति में आने पर ऐसा बोले सोनू सूद, कृष्णा ने फिर कसा गोविंदा पर तंज!

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। इनमें फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले कलाकार भी शामिल हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत, गायक अदनान सामी, फिल्ममेकर करण जौहर और एकता कपूर को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया। इस बीच कोरोनाकाल में कई लोगों की मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद ने पद्म अवार्ड नहीं मिलने पर प्रतिक्रिया दी है। उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि सोनू को भी यह पुरस्कार जरूर मिलेगा। सोनू से जब कंगना को पद्मश्री पुरस्कार मिलने और लिस्ट में उनका नाम न रखे जाने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘ऐसा क्यों हुआ, ये तो सोचने वाला सवाल है।’

सोनू ने कोरोनाकाल में एक राज्य से दूसरे राज्यों में पहुंचे लोगों को उनके घरों को पहुंचवाया, लोगों तक खाना पहुंचाया व रोजगार के अवसर मुहैया कराए। सोनू ने कहा कि वे 22 हजार छात्रों की मदद कर चुके हैं। सोनू हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन में कपिल शर्मा के साथ पहुंचे थे और दिल को छू लेने वाली अपनी कई बातें शेयर की। अमिताभ ने भी सोनू को रियल हीरो के रूप में पेश किया था। जीती गई राशि सोनू के फाउंडेशन को डोनेट की गई।

sonu sood,malvika sood,krushna abhishek,govinda,the kapil sharma show,bollywood news in hindi

सोनू ने किया ऐलान, बहन मालविका लड़ेंगी पंजाब विधानसभा चुनाव

सोनू की बहन मालविका सूद राजनीति में एंट्री लेने जा रही हैं। खुद सोनू ने ये ऐलान किया। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार सोनू ने बताया है कि मालविका अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में खड़ी होंगी। मालविका अब तैयार हैं। लोगों की सेवा करने के लिए उनका कमिटमेंट कमाल का है।

हेल्थकेयर और रोजगार उनकी बहन की प्राथमिकता रहेगा। किस राजनीतिक पार्टी को ज्वाइन करने की बात आती है तो ये काफी बड़ा फैसला है, ये खास तौर पर आइडियोलोजी की बात होती है। पार्टी के बारे में सही समय आने पर खुलासा कर दिया जाएगा। सोनू से जब ये पूछा गया कि क्या वे भी राजनीति में एंट्री लेंगे तो इस पर उन्होंने कहा कि पहले ये जरूरी है कि मालविका को सपोर्ट मिले, वो मोगा की जड़ों से जुड़ी हुई है। मैं अपने प्लांस के बारे में बाद में बताऊंगा।

sonu sood,malvika sood,krushna abhishek,govinda,the kapil sharma show,bollywood news in hindi

कपिल शर्मा के शो में कृष्णा अभिषेक ने मामा के साथ पत्नी पर भी ली चुटकी

शनिवार के एपिसोड में कपिल के शो पर रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, शरवरी और सिद्धांत चतर्वेदी 'बंटी और बबली 2' का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान सपना का किरदार अदा करने वाले कृष्णा अभिषेक ने रानी के सामने अपनी कॉमेडी शुरू की और एक बार फिर मामा गोविंदा के साथ चल रही अनबन को जग जाहिर कर दिया। कृष्णा कहते हैं कि मेरे को फिल्म इंडस्ट्री का सब पता है। मेरी पूरी फैमिली सिनेमा से है। वो बात अलग है कि आजकल मैं परिवार में नहीं हूं।

उल्लेखनीय है कि 2016 से मामा-भांजा के रिश्ते बेहद खराब चल रहे हैं। रिश्तों में इतनी कड़वाहट आ चुकी है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अब किसी तरह के समझौते के लिए भी मना कर दिया है। कुछ समय पहले गोविंदा-सुनीता शो में पहुंचे थे लेकिन कृष्णा उस एपिसोड से नदारद रहे। शनिवार के एपिसोड में कृष्णा ने पत्नी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह पर भी चुटकी ली। कृष्णा, रानी से कहते हैं कि उन्हें उनकी फिल्म 'कहीं प्यार ना हो जाए' में केवल एक चीज पसंद नहीं आई और वो थी कश्मीरा शाह। यही नहीं कृष्णा ने तो ये तक कह डाला कि अगर उन्होंने नसीरुद्दीन शाह से शादी की होती तो ज्यादा खुश रहते।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर