न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनू सूद ने रोमांटिक अंदाज में किया पत्नी को बर्थडे विश, दीपिका ने इस बात के लिए की रणवीर की तारीफ

यूं तो सोनू सूद एक बढ़िया पर्सनलिटी वाले अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन कोरोनाकाल ने उन्हें रियल हीरो बना दिया। सोनू ने इस दौरान जरूरतमंदों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Dec 2021 7:51:23

सोनू सूद ने रोमांटिक अंदाज में किया पत्नी को बर्थडे विश, दीपिका ने इस बात के लिए की रणवीर की तारीफ

यूं तो सोनू सूद एक बढ़िया पर्सनलिटी वाले अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन कोरोनाकाल ने उन्हें रियल हीरो बना दिया। सोनू ने इस दौरान जरूरतमंदों की खूब मदद की। ऐसे में उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाने लगा। आज शनिवार (4 दिसंबर) को सोनू की पत्नी सोनाली सूद का जन्मदिन है। सोनू ने सोनाली को बेहद रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सोनू ने सोनाली के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई जानू। मेरी जिंदगी को पूरा करने के लिए आपका धन्यवाद। मेरी मजबूती का पिलर बनने, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मुझे सुनने वाली और मेरी प्रेरणा बनने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आपसे बहुत प्यार करता हूं…हमेशा।"

सोनू लाइट ब्लू कलर का सूट पहने नजर आ रहे हैं, जबकि सोनाली ब्लैक एंड व्हाइट कलर के आउटफिट में फब रही हैं। फैंस इस फोटो और कमेंट को खूब पसंद कर रहे हैं। सोनू के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म "पृथ्वीराज" में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार और विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर लीड रोल में है। मानुषी बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं हैं। फिल्म 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दीपिका ने रणवीर को प्यार करने का एक और कारण बताया

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर और खूबसूरत कपल हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के लिए फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। अब दीपिका ने पति के प्रति अपने दिल की भावनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति की तारीफ में #HusbandAppreciationPost किया है। इसमें उन्होंने रणवीर को प्यार करने का एक और कारण बताया है।

दीपिका ने लिखा कि उस एक आदमी से ज्यादा आकर्षक कुछ नहीं है जो आपको बिना ये महसूस कराए चीजें सिखाएं कि आपको ये नहीं आता है। इस पोस्ट के अनुसार रणवीर, दीपिका को इसी तरह चीजें सिखाते हैं और वह उनकी इस बात के लिए खुद को लकी फील करती हैं। यह जोड़ी अब फिल्म '83' में नजर आएगी। फिल्म का ट्रेलर पिछले हफ्ते ही सामने आया है। फिल्म में रणवीर महान ऑलराउंडर कपिल देव तथा दीपिका उनकी पत्नी रोमी की भूमिका निभाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो