न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Idol में अब कभी जज नहीं बनेंगे सोनू निगम, बताया यह कारण, फाइनल में नहीं दिखेंगी नेहा!

मशहूर गायक सोनू निगम ने साफ कर दिया है कि वे सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में अब कभी जज नहीं बनेंगे। सोनू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 7:54:15

Indian Idol में अब कभी जज नहीं बनेंगे सोनू निगम, बताया यह कारण, फाइनल में नहीं दिखेंगी नेहा!

मशहूर गायक सोनू निगम ने साफ कर दिया है कि वे सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में अब कभी जज नहीं बनेंगे। सोनू इस शो के पहले दो सीजन में जज थे। इसके बाद से उन्होंने इस शो से किनारा कर लिया। सोनू के अनुसार शो पर उनकी बतौर जज इसलिए वापसी नहीं हो सकती क्योंकि उन्हें कोई यह नहीं बता सकता कि कैसे कमेंट देने हैं या कैसी बातें करनी हैं?

सोनू ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि मैं एकदम साफ बात करता हूं। मुझे कोई नहीं बता सकता है कि मैं शो पर कैसे पेश आऊं या फिर क्या करूं? मैं गायिकी के अलग स्कूल से नाता रखता हूं। अगर मुझसे पूछा जाएगा तो मैं रियलिटी शो को जज करूंगा लेकिन जो चीजें करना मैं एन्जॉय नहीं करता, वो नहीं कर पाऊंगा।

‘ओटीटी की वजह से चैनलवालों पर बहुत प्रेशर’

सोनू ने कहा कि ओटीटी की वजह से चैनलवालों के ऊपर बहुत प्रेशर है कि वो टीआरपी में जगह बनाए रखें। यह सरल काम नहीं हैं और इसमें उनकी कोई गलती भी नहीं है। हालांकि मुझे लगता है कि मैं इस काम में उनका साथ नहीं दे पाऊंगा। मैं इस समय स्टार जलसा पर सुपर सिंगर नाम का शो जज कर रहा हूं, इसके साथ मेरा दिल है। मैं वहीं अच्छा हूं, बस वो लोग मुझसे रोने-धोने को ना कहें।

उल्लेखनीय है कि सोनू ने पहले भी इंडियन आइडल-12 को लेकर कमेंट किया था। सोनू ने कहा था कि शो के मेकर्स को अमित कुमार के नाम पर शोहरत पाने की कोशिश बंद कर देनी चाहिए। आपको बता दें कि किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार शो में गेस्ट जज बनकर आए थे और बाद में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें सभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया था।

नेहा ने इसलिए छोड़ा था शो

सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों लोकप्रियता के शिखर पर हैं। वे इंडियन आइडल के पिछले कुछ सीजन से जज की भूमिका निभा रही हैं। इस बार भी वे मई तक जज के रूप में दिख रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने शो छोड़ दिया। अब खबर आ रही है कि वे 15 अगस्त को होने वाले फाइनल में भी नजर नहीं आएंगी। टीओआई की एक रिपोर्ट से पता चला है कि नेहा एक ब्रेक चाहती थीं। साथ ही वे पति रोहनप्रीत के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं।

यह कई कारणों में से एक है कि क्यों उन्होंने शो को जज करना जारी नहीं रखा। नेहा के जाने के बाद बहन और गायिका सोनू कक्कड़ ने उनकी सीट संभाल ली। सोनू के साथ संगीतकार हिमेश रेशमिया और अनु मलिक जज हैं। नेहा ने भले ही काम से ब्रेक ले लिया हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर नेहा के फॉलोअर्स ने 60 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव