न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फैंस पर इसलिए भड़के सोनू निगम, वीडियो वायरल, ‘छावा’ की रिलीज से पहले स्वर्ण मंदिर पहुंचे विक्की-रश्मिका

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही उन्होंने एक वीडियो शेयर कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Feb 2025 7:32:30

2 News : फैंस पर इसलिए भड़के सोनू निगम, वीडियो वायरल, ‘छावा’ की रिलीज से पहले स्वर्ण मंदिर पहुंचे विक्की-रश्मिका

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्होंने असहनीय पीठ दर्द के बावजूद कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। अब सोनू का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सोनू गुस्से में भड़कते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो कोलकाता का है, जहां सोनू परफॉर्म करने पहुंचे थे। ग्रीन सूट-बूट में सोनू स्टेज पर खड़े हैं और माइक पर कहते हैं, “अगर खड़े होना ही है…तो इलेक्शन में खड़े हो जाओ यार। प्लीज बिठाओ। जल्दी करो।

बहुत टाइम जा रहा है मेरा, मालूम है मेरे गाने काटने पड़ेंगे मुझे। आपका कट ऑफ टाइम आ जाएगा फिर, बैठो आप, जल्दी बैठो…बैठो…बैठ जाओ। आप बाहर निकलो यहां से, बाहर निकलो। इस जगह को पूरी तरह से खाली करो।” बताया जा रहा है कि शो में काफी भीड़ थी और लोग सीट पर बैठने की जगह खड़े हो गए। शो में चल रही डिस्टरबेंस के बाद सोनू को खुद ही मामला संभालना पड़ा। सोनू ने इस जिम्मेदारी को उठाते हुए परेशान कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। अब इस वीडियो पर फैंस का रिएक्शन देखने को मिला।

सोनू ने जिस तरह भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश की उसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। वहीं लोगों ने ऑर्गेनाइजर और मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया है। एक फैन ने लिखा, “बहुत ही गलत बात है कि इतना खराब मैनेजमेंट है। बहुत ही शर्मनाक है।” वहीं दूसरे ने लिखा, “लगता है कि सोनू निगम भीड़ को मैनेज कर रहे हैं और सुरक्षा का ख्याल कर रहे हैं।” वहीं, एक फैन ने लिखा, “गुस्सा भी इतना सुर में।” एक यूजर ने कहा, "दरअसल उन्हें भीड़ को खुद कंट्रोल करना पड़ा, आयोजकों का मैनेजमेंट बहुत खराब है।”

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मूवी ‘छावा’ 14 फरवरी को होगी रिलीज

एक्टर विक्की कौशल लंबे समय से हिस्टोरिकल ड्रामा 'छावा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी क्रेजी हैं और उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में विक्की के अपोजिट ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना है। यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। इस बीच विक्की और रश्मिका पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।

सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों गोल्डन टेंपल में नजर आए। इस दौरान रश्मिका ने गुलाबी सूट पहना था, वहीं विक्की सफेद कुर्ते में दिखे। विक्की ने अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीरें साझा कीं। रश्मिका के साथ पोज देते हुए वे प्यारी मुस्कान बिखेर रहे थे। विक्की ने कैप्शन में लिखा, “#SriHarmandirSahib में कुछ खास बात है! शांति, दिव्यता, प्रार्थना की शक्ति।

जैसा की हम दुनिया में #छावा ला रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि यह इस पवित्र स्थान की प्रेरणा और शक्ति का एक अंश भी दर्शाता है। रब्ब मेहर बख्शे। सतनाम वाहेगुरु।” रश्मिका ने इंस्टा स्टोरी में तस्वीर शेयर की, जिसमें वह विक्की के साथ विमान की पृष्ठभूमि में पोज दे रही हैं। उन्होंने लिखा, “अमृतसर… की हाल आआ!!!” 'छावा' की बात करें तो फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर और प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं। इसमें विक्की महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाएंगे। रश्मिका उनकी पत्नी के रोल में दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ