न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनू नवरात्रि में करते हैं इन हस्तियों की पूजा, शेयर किए वीडियो, वायुसेना दिवस पर जैकी ने ससुर को किया याद

मशहूर सिंगर सोनू निगम (51) को बॉलीवुड में लंबा अरसा हो चुका है। उन्होंने कई फिल्मों के गानों को अपने सुरों से सजाया है। उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Oct 2024 8:06:36

2 News : सोनू नवरात्रि में करते हैं इन हस्तियों की पूजा, शेयर किए वीडियो, वायुसेना दिवस पर जैकी ने ससुर को किया याद

मशहूर सिंगर सोनू निगम (51) को बॉलीवुड में लंबा अरसा हो चुका है। उन्होंने कई फिल्मों के गानों को अपने सुरों से सजाया है। उनकी आवाज में एक अलग ही कशिश है। सोनू आज भी अपनी आवाज का जादू पूरी दुनिया में बिखेर रहे हैं। इस बीच सोनू ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को उनके घर के मंदिर के दर्शन कराए। सोनू ने नवरात्रि में पूजा-पाठ का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

ये मंदिर उनकी बेटी ने बनाया था। वे बताते हैं कि नवरात्रि में पूजा करने का यही तरीका रहता है। वीडियो में महान गायिका दिवंगत लता मंगेशकर, आध्यात्मिक गुरु ओशो, दिवंगत दिग्गज गायक मोहम्मद रफी से लेकर माइकल जैक्सन की तस्वीरें दिख रही हैं। सोनू ने वीडियो को दो हिस्सों में शेयर किया है। उन्होंने बताया कि इस क्लिप को बनाने के लिए उनकी बिटिया रानी तिशा निगम का हाथ है। वे बताते हैं कि नवरात्रि में उनका यही रूटीन रहता है।

वह धोती में पूजा करते हैं। सभी देवी-देवताओं को तिलक करते हैं। चुनरी ओढ़ाते हैं तो सबके आगे दीप जलाते हैं। सोनू सबसे पहले अपनी मां की पूजा करते हैं। वे मां के आगे शीश झुकाते हैं, तिलक करते हैं और लाल चुनरी चढ़ाते हैं। इसके बाद वे मंदिर में सभी प्रतिमाओं की विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। बता दें सोनू के एक बेटा है। तिशा उनके भाई अगम निगम की बेटी हैं। पोस्टे को कैप्शन देते हुए सोनू ने लिखा कि नवरात्र के दौरान मेरे सामान्य दिन को मेरी बेटी ने कैमरे में कैद किया है।

जैकी श्रॉफ ने ससुर रंजन दत्त को याद कर शेयर किया वीडियो

आज मंगलवार (8 अक्टूबर) को भारतीय वायुसेना का 92वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ (67) ने अपने ससुर रंजन दत्त सहित उन सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। रंजन दत्त एयर वाइस मार्शल रह चुके हैं। जैकी ने इंस्टाग्राम पर ससुर की कई तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया। जैकी ने लिखा, “जैसा कि हम भारतीय वायु सेना की भावना का जश्न मनाते हैं, हम भारत के आसमान में अग्रणी रहे एयर वाइस मार्शल रंजन दत्त की विरासत का सम्मान करते हैं।

द्वितीय विश्व युद्ध के युद्धक्षेत्रों से लेकर आधुनिक आईएएफ तक, एयर वाइस मार्शल दत्त के योगदान ने हमारे देश की वायु शक्ति को आकार दिया है। देश के शुरुआती भारतीय अधिकारियों में शुमार रंजन दत्त ने दूरदर्शिता और साहस के साथ वायु सेना का नेतृत्व किया, जिससे भारतीय वायुसेना को एक महत्वपूर्ण शक्ति में बदलने में मदद मिली। हमारे बेड़े को आधुनिक बनाने और हमारी वायु रक्षा को मजबूत करने में उनके प्रयास वायु योद्धाओं की पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

रंजन दत्त भारतीय वायुसेना की असीम क्षमता में विश्वास करते थे और आज हम उनके समर्पण के कारण ही ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं। इस वायुसेना दिवस पर हम एयर वाइस मार्शल रंजन दत्त की निडर भावना और हमारे आसमान की रक्षा करने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं।” जैकी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वे ‘सिंघम अगेन’ मूवी में नजर आएंगे। इन दिनों जैकी अक्सर लोगों को पौधे बांटते नजर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री