न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनू ने रफी की तारीफ में कह डाली इतनी बातें, शबाना आजमी ने बताया राजेश खन्ना का दिलचस्प किस्सा

महान गायक मोहम्मद रफी को इस दुनिया से रुखसत हुए भले ही कई साल हो गए हो, लेकिन उनके तराने आज भी लोगों के दिलों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Dec 2024 2:24:30

2 News : सोनू ने रफी की तारीफ में कह डाली इतनी बातें, शबाना आजमी ने बताया राजेश खन्ना का दिलचस्प किस्सा

महान गायक मोहम्मद रफी को इस दुनिया से रुखसत हुए भले ही कई साल हो गए हो, लेकिन उनके तराने आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। रफी ने हजारों गानों को अपनी मखमली आवाज से सजाया। इस बीच दिवंगत रफी को हाल ही में गोवा में आयोजित 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में सम्मानित किया गया। ‘आसमान से आया फरिश्ता – ए ट्रिब्यूट टू मोहम्मद रफी - किंग ऑफ मेलॉडी’ नाम के सेशन के दौरान मशहूर गायक सोनू निगम ने रफी के बारे में बात की।

सोनू ने कहा कि यह व्यक्ति ‘हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं’ गा रहा है और ‘सर जो तेरा चकराए या दिल डूबा जाए’ भी गा रहा है। उनकी आवाज दिलीप कुमार, जॉनी वॉकर, महमूद और ऋषि कपूर पर भी जंचती थी। रफी की आवाज स्क्रीन पर अलग-अलग पर्सनैलिटी को कंप्लीट करती थी। जब वे भजन गाते हैं, लगता है कोई पक्का हिंदू गा रहा है। हैं वो मुसलमान, नमाजी आदमी हैं। इनका धर्म परिवर्तन कैसे हो जाता है गायकी में? उनमें किसी भी जॉनर या इमोशन को बयां करने की अद्भुत क्षमता थी।

मैं ऐसे कई गायकों को जानता हूं जो सूफी गाने तो बहुत अच्छे से गा सकते हैं, लेकिन कोई भजन नहीं गा सकते। रफी रमजान, रक्षाबंधन के लिए गाते थे। वे हैप्पी सॉन्ग, सैड सॉन्ग, यहां तक कि सबसे मशहूर हैप्पी बर्थडे गाना भी गाते थे। ऐसा कुछ भी नहीं है जो उन्होंने न किया हो। ये कौन आदमी है? वह एक ज्वालामुखी था, जो केवल माइक पर ही फटता था। उल्लेखनीय है कि सोनू ने कई स्टेज शो में रफी के गाने गाए हैं। बता दें रफी का जन्म साल 1924 में हुआ था। उनका 55 साल की उम्र में निधन हो गया।

sonu nigam,singer sonu nigam,mohammad rafi,singer mohammad rafi,sonu rafi,iffi,goa,shabana azmi,rajesh khanna,shabana rajesh,avtaar movie

शबाना आजमी ने याद की ‘अवतार’ फिल्म के गाने की शूटिंग

शबाना आजमी (74) एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो आर्ट और कमर्शियल दोनों सिनेमा में सफल रहीं। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी शबाना अब कभी कभार ही फिल्मों में नजर आती हैं। शबाना ने हाल ही रेडियो नशा के साथ बातचीत में साल 1983 में रिलीज हुई उनकी फिल्म अवतार के गाने ‘चलो बुलावा आया है’ की शूटिंग के दौरान का किस्सा शेयर किया। शबाना ने कहा कि उस समय वैष्णो देवी के मंदिर में शूटिंग करना बहुत कठिन था।

तब हेलीकॉप्टर की सुविधा नहीं थी। हमें मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल चढ़ाई करनी पड़ती थी। रास्ते में टॉयलेट की कोई सुविधा नहीं थी, जिस कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। क्या आप सोच सकते हैं कि सुपरस्टार राजेश खन्ना डालडा के डिब्बों के साथ लाइन में खड़े होते थे? इतना ही नहीं, उस समय ठंड भी बहुत ज्यादा थी।

सभी लोग धर्मशालाओं में फर्श पर सोते थे। हमारे पास गद्दे थे। लेकिन उन पर लगभग 12 परतों की कंबल डाली जाती थीं। हम छह परतों से खुद को ढकते थे। इसके बाद भी ठंड महसूस होती थी। उस समय हम सभी एक टीम की तरह थे। किसी के मन में यह नहीं था कि हम सुपरस्टार हैं, तो एडजस्ट नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि राजेश और शबाना अच्छे दोस्त थे। दोनों ने साथ में 7 फिल्में कीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री