न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिल टूटने पर सेट पर फूट-फूट कर रोने लगे थे शाहिद, कविता ने विवेक की तारीफ कर सलमान पर कसा तंज

एक्टर शाहिद कपूर (43) सालों से फैंस का दिल जीतते आ रहे हैं। शाहिद अब तक कई विविध और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं अदा कर चुके हैं। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Dec 2024 8:04:52

2 News : दिल टूटने पर सेट पर फूट-फूट कर रोने लगे थे शाहिद, कविता ने विवेक की तारीफ कर सलमान पर कसा तंज

एक्टर शाहिद कपूर (43) सालों से फैंस का दिल जीतते आ रहे हैं। शाहिद अब तक कई विविध और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं अदा कर चुके हैं। उन्होंने हर जोनर की फिल्म में खुद को साबित किया है। इस साल उनकी एक फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज हुई थी। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार कृति सेनन के साथ बनी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। बहरहाल हम शाहिद की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं। दरअसल शाहिद ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया कि दिल टूटने पर वे सेट पर फूट-फूटकर रोए थे।

बता दें शाहिद लंबे समय तक करीना कपूर खान के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। शाहिद ने यूट्यूब चैनल पर फाय डिसूजा के साथ खुलकर बातचीत की। फाय ने जब शाहिद से पूछा कि क्या वह कभी अपने करिअर की वजह से बंद कमरे में अकेले रोए हैं? तो उन्होंने कहा कि मेरे साथ ऐसा सिर्फ तब हुआ था जब मेरा दिल टूटा था। कई बार ऐसा तब भी होता है जब आप कोई फिल्म कर रहे होते हैं। तो हां, मेरे साथ ऐसा हो चुका है। यह बहुत खराब एक्सपीरियंस था। मेरा मेकअप वाला सोच रहा था कि मैंने अभी तो मेकअप किया है, क्या तुम प्लीज बाद में रो सकते हो।

मैंने मेकअप आर्टिस्ट से कहा कि इस चीज पर मेरा बस नहीं है। मैं खुद को तबाह करने की राह पर चल रहा था। शाहिद ने यह भी कहा कि भारतीय पुरुषों को यह बात बहुत यंग एज से खासतौर पर समझाई जाती है कि तुम्हें सब संभालना है और परिवार की रक्षा करनी है। तो यह चीज दिमाग में बैठ जाती है, कि जिसे भी आप प्यार करते हैं उसकी आपको रक्षा करनी है। कई बार यह चीज आपके लिए बहुत बड़ा प्रेशर बन जाती है। बता दें शाहिद ने मीरा राजपूत के साथ साल 2015 में शादी की थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है। शाहिद की अगली फिल्म ‘देवा’ है, जो अगले साल फरवरी में रिलीज होगी।

shahid kapoor,actor shahid kapoor,Kareena Kapoor Khan,Mira Rajput,shahid kapoor film set,kavita kaushik,actress kavita kaushik,fir,Salman Khan,vivek oberoi,bigg boss 14

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ में हिस्सा ले चुकी हैं कविता कौशिक

FIR फेम एक्ट्रेस कविता कौशिक (43) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। अब उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान पर नाम लिए बगैर निशाना साधने के साथ एक्टर विवेक ओबेरॉय की तारीफ की है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही थी, जिसमें विवेक की नेटवर्थ 1200 करोड़ रुपए बताई गई है।

इस पोस्ट को अपने एक्स (ट्विटर) पर रीपोस्ट कर कविता ने विवेक की तारीफ करते हुए लिखा, “एक शानदार एक्टर, अपनी वुमेन के लिए खड़े रहे, सबसे बड़े सच बोलने के खिलाफ लड़े, लेकिन हम एक देश के रूप में स्वैग, दादागिरी और रोस्टिंग से मंत्रमुग्ध रहे।” कविता की ये पोस्ट वायरल हो रही है। लोग जबरदस्त तरीके से कमेंट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कविता साल 2020 में सलमान के शो ‘बिग बॉस 14’ में हिस्सा ले चुकी हैं।

वहां घर में कविता कई कंटेस्टेंट से लड़ते हुए नजर आई थीं। उनकी एजाज खान, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से लड़ाई हुई थी। घर में कुछ समय तक रहने के बाद कविता ने खुद शो छोड़ने का फैसला किया था। कविता एक्टिंग की दुनिया से दूर हो चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर टीवी छोड़ने की जानकारी दी थी। अब वह सोशल मीडिया पर ही नजर आती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री