न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BSF में नौकरी करने के हैं इच्छुक तो करें आवेदन, इन 175 पदों पर की जाएंगी नियुक्तियां

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Dec 2024 5:48:59

BSF में नौकरी करने के हैं इच्छुक तो करें आवेदन, इन 175 पदों पर की जाएंगी नियुक्तियां

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 दिसंबर है। निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी BSF की ऑफिशियल वेबसाइटrectt.bsf.gov.inपर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। भर्ती में आवेदन करने के साथ किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है। सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से कुल 275 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (पुरुष) के 127 और कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (महिला) के 148 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th/मैट्रिक पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने संबंधित स्पोर्ट्स में पार्टिसिपेट किया हो/मेडल हासिल किया हो। अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देख लें। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 23 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में स्पोर्ट्स कोटा के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

ये है शारीरिक मानदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी होना आवश्यक है। अभ्यर्थी का सीना बिना फुलाए 80 सेमी और फुलाकर 85 सेमी होना चाहिए। महिला अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम लम्बाई 157 सेमी तय की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों को सबसे पहले स्पोर्ट्स क्वालिफिकेशन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट होगा। फिर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होंगे। इन पदों पर पे स्केल लेवल 3 के अनुसार सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 21700 से 69100 रुपए तक होगी। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटrectt.bsf.gov.inपर जाएं।
- होम पेज पर Current Recruitment Openings में APPLY HERE पर क्लिक करें।
- अब आपको मांगी गई डिटेल भरकर पहले पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद अन्य जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?