न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कन्नड़ समुदाय के लिए की गई टिप्पणी पर सिंगर सोनू निगम ने कर्नाटकवासियों से मांगी माफी, इंस्टाग्राम पर शेयर की यह पोस्ट

मशहूर गायक सोनू निगम ने हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कन्नड़ समुदाय को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 May 2025 12:57:54

कन्नड़ समुदाय के लिए की गई टिप्पणी पर सिंगर सोनू निगम ने कर्नाटकवासियों से मांगी माफी, इंस्टाग्राम पर शेयर की यह पोस्ट

मशहूर गायक सोनू निगम ने हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कन्नड़ समुदाय को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे वे मुसीबत में फंस गए। अब उन्होंने कर्नाटक के लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि राज्य के प्रति उनका प्रेम उनके आत्म-सम्मान से भी बड़ा है। सोनू ने सोमवार (5 मई) को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “माफ कीजिए कर्नाटक। आपके लिए मेरा प्यार मेरे अहंकार से बड़ा है। मैं आपसे हमेशा प्यार करता रहूंगा।”

सोनू ने इससे पहले सोमवार को ही एक और लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी और बताया कि कैसे उनके दिल में कन्नड़ भाषा, संगीत और लोगों के लिए काफी सम्मान है। वे कर्नाटक के हर कॉन्सर्ट के लिए घंटाभर कन्नड़ गानों की प्रेक्टिस करते हैं। फिर सोनू ने आगे लिखा, “मैं कोई युवा नहीं हूं जो किसी से अपमान सहूं। मैं 51 साल का हूं, अपनी जिंदगी के दूसरे भाग में हूं और मुझे इस बात पर बुरा मानने का अधिकार है कि मेरे बेटे जैसे युवा ने हजारों लोगों के सामने मुझे एक भाषा के नाम पर धमकाया, वह भी कन्नड़ जो मेरे काम के मामले में मेरी दूसरी भाषा है।

वह भी कॉन्सर्ट में मेरे पहले गाने के ठीक बाद! मेरी टीम ने गानों की पूरी लिस्ट तैयार की थी और अगर मैं उसे बदलता तो म्यूजिशियन और टेक्शनीशियन को दिक्कत होती। वह कुछ और लोगों को भी उकसा रहा था। उनके अपने लोग शर्मिंदा थे और उसे चुप रहने के लिए कह रहे थे। बाद में मैंने एक घंटे से अधिक समय तक कन्नड़ गीत गाए, जिसे दर्शकों ने सराहा भी।”

कार्यक्रम के दौरान सोनू से कुछ लोगों ने कन्नड़ भाषा में गाने की मांग की थी

सोनू ने ये भी कहा कि कैसे वो 4-5 लोग उन्हें धमका रहे थे, फिर भी उनसे प्यार से रिक्वेस्ट की। उन्हें भाषा, जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाना पसंद नहीं है जैसा पहलगाम आतंकी हमले में हुआ। उन्होंने अंत में फैसला कर्नाटक के लोगों पर छोड़ दिया कि वो तय करें कि कौन गलत है। सोनू ने कहा कि मैं आपके फैसले को पूरी गरिमा और आदर के साथ स्वीकार करूंगा। मैं कर्नाटक की कानून व्यवस्था और पुलिस पर पूरा विश्वास और सम्मान रखता हूं। बता दें हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सोनू ने कथित तौर पर मंच से कुछ ऐसे बयान दिए जो कन्नड़ समुदाय के कुछ लोगों को आपत्तिजनक लगे।

दरअसल कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने उनसे कन्नड़ में गाने की मांग की थी। लेकिन सोनू का कहना है कि वहां उन्हें धमकियां दी गईं। इसके बाद उन्होंने इस स्थिति को पहलगाम में हुए हमले से जोड़ दिया और कहा कि पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, यही कारण है जो आप कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद बेंगलुरु ग्रामीण जिले के अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। पुलिस ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर जांच में सहयोग के लिए नोटिस भी भेजा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी