Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनू कक्कड़ ने पहले तो भाई-बहन के साथ खत्म किया रिश्ता और फिर…, प्रभु देवा से नाराज नहीं है उनकी पूर्व पत्नी क्योंकि…

कक्कड़ फैमिली के तीनों भाई-बहन टोनी, सोनू और नेहा फेमस सिंगर हैं। लोग उनकी आवाज के दीवाने हैं और उनके द्वारा गाए गए गानों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Apr 2025 1:41:43

2 News : सोनू कक्कड़ ने पहले तो भाई-बहन के साथ खत्म किया रिश्ता और फिर…, प्रभु देवा से नाराज नहीं है उनकी पूर्व पत्नी क्योंकि…

कक्कड़ फैमिली के तीनों भाई-बहन टोनी, सोनू और नेहा फेमस सिंगर हैं। लोग उनकी आवाज के दीवाने हैं और उनके द्वारा गाए गए गानों पर खूब प्यार लुटाते हैं। इस बीच उनके प्यारे रिश्ते में दरार पड़ती दिखी। दरअसल सोनू की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सनसनी मचा दी। सोनू ने शनिवार (12 अप्रैल) को इंस्टाग्राम और X (ट्विटर) पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अब अपने भाई टोनी कक्कड़ और बहन नेहा कक्कड़ से सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं। सोनू ने लिखा था, “गहरे दुख के साथ आप सभी को बताना चाहती हूं कि अब मैं टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं हूं। यह फैसला मैंने बहुत भावनात्मक तकलीफ के चलते लिया है और आज मेरा दिल बेहद दुखी है।”

हालांकि कुछ ही घंटों के भीतर सोनू ने वह जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट डिलीट कर दी और इसका कारण भी नहीं बताया। अब फैंस अलग-अलग तरह की अटकलें लगा रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने उनके निर्णय पर सवाल उठाया, वहीं अन्य यूजर्स का मानना है कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है। एक यूजर ने लिखा, “कुछ मुद्दों को निजी रखना चाहिए। हर बात को सोशल मीडिया पर क्यों लाना?” दूसरे ने कमेंट किया, “यह पूरी तरह से पीआर स्टंट लगता है।” फिलहाल सोनू, नेहा या टोनी में से किसी ने भी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

बता दें टोनी ने हाल ही 9 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाया था। बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके पेरेंट्स, बहन नेहा और जीजा रोहनप्रीत सिंह शामिल हुए। हालांकि बड़ी बहन सोनू और पति नीरम शर्मा पूरी पार्टी में कहीं दिखाई नहीं दिए। उनकी गैरमौजूदगी से सवाल खड़े होने लगे थे। इसके बाद अब सोनू की पोस्ट ने अफवाहों को और हवा दे दी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों डब्बू मलिक के बेटे सिंगर अमाल मलिक ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने भाई अरमान और माता-पिता से रिश्ता खत्म करने की घोषणा की थी। अमाल ने बाद में यह पोस्ट हटा दी थी। मशहूर संगीतकार अन्नू मलिक उनके ताऊ हैं।
sonu kakkar,singer sonu kakkar,neha kakkar,tony takkar,sonu neha tony,sonu kakkar post,prabhu deva,choreographer prabhu deva,ramlath,prabhu deva ramlath 14 साल पहले हो चुका है कोरियोग्राफर प्रभु देवा और रामलथ का तलाक

प्रभु देवा (52) की गिनती भारत के दिग्गज डांस कोरियोग्राफर में होती है। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बॉलीवुड सितारों के लिए कई लोकप्रिय गाने कोरियोग्राफ किए हैं। उन्हें फैंस ने ‘इंडियन माइकल जैक्सन’ नाम दिया है। प्रभु की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो उनका 14 साल पहले पत्नी रामलथ से तलाक हो गया था। इस बीच रामलथ ने तमिल यूट्यूब चैनल अवल विकटन को दिए एक इंटरव्यू में प्रभु के साथ केमिस्ट्री के बारे में खुलकर बात की।

साथ ही रामलथ ने अपने बेटे ऋषि राघवेंद्र देवा के डेब्यू के बारे में बात की, जहां उन्होंने अपने पिता के साथ स्पेस शेयर किया। रामलथ ने कहा कि एक मां के रूप में अपने बेटे को करिअर में अच्छा करते देखना मेरे लिए गर्व की बात है। प्रभु के लिए हमारे बच्चे ही उनकी जिंदगी हैं। मेरा बेटा प्रभु के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करता है। भले ही हम अलग हो गए हों, लेकिन प्रभु हमेशा हमारे कॉन्टेक्ट में रहे हैं। खासकर जब बात उनके बच्चों को सपोर्ट करने की होती है। उन्होंने एक पिता के रूप में अपनी जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निभाई है।

हमारे अलग होने के बाद भी हमने हमेशा एक-दूसरे के फैसले का सम्मान किया है और कभी भी कुछ भी गलत नहीं कहा। अगर हमारे तलाक के बाद उन्होंने मेरे बारे में कुछ भी बुरा कहा तो मैं उनसे नाराज हो जाऊंगी, लेकिन उन्होंने मेरे बारे में एक भी शब्द नहीं कहा। मैं ऐसे किसी के बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहूंगी। बता दें रामलथ मुस्लिम थी और प्रभु हिंदू, इसलिए दोनों के परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ थे। हालांकि रामलथ ने हिंदू धर्म अपना लिया और अपना नाम लता रख लिया और साल 1995 में दोनों ने शादी कर ली। साल 2011 में उनका तलाक हो गया। प्रभु ने साल 2020 में फीजियोथेरेपिस्ट हिमानी सिंह के साथ शादी कर ली। उनकी एक बेटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका