न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नागरिकता के लिए ट्रॉल होने पर सोनी ने दिया यह जवाब, सैनिकों की पत्नियों के लिए प्रेरणा थीं इस एक्ट्रेस की मां

जब से एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच संघर्ष विराम (सीजफायर) की अपील को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 May 2025 1:32:13

2 News : नागरिकता के लिए ट्रॉल होने पर सोनी ने दिया यह जवाब, सैनिकों की पत्नियों के लिए प्रेरणा थीं इस एक्ट्रेस की मां

जब से एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच संघर्ष विराम (सीजफायर) की अपील को लेकर पोस्ट शेयर की है तब से दोनों की ब्रिटिश नागरिकता पर सवाल उठ रहे हैं। सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था, “सबसे ऊपर - शांति याचिका पर हस्ताक्षर करें। बायो में लिंक।” हालांकि बाद में उन्होंने ट्रॉल होने पर अपनी पोस्ट हटा दी। इसके बावजूद नेटिजंस सोनी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। वे देश के प्रति उनकी और आलिया की वफादारी पर सवाल उठा रहे हैं।

इस पर सोनी ने अपनी पोस्ट को लेकर सफाई देते हुए लिखा, “शांति के लिए मेरी अपील भारत से नहीं बल्कि पाकिस्तान से थी। आखिरकार वे हमलावर हैं। हम बस जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं और यह सही भी है। मुझे लगता है कि लोगों ने जल्दबाजी में निष्कर्ष निकाल लिया है। साथ ही यह एक जर्नलाइज्ड बयान था। उम्मीद है कि इससे स्थिति स्पष्ट हो गई होगी। मैं भी बाकी सभी लोगों की तरह ही हताश हूं। युद्ध एक भयानक चीज है। कोई भी व्यक्ति जो युद्ध से गुजरा है, वह किसी और के लिए ऐसा नहीं चाहेगा।”

इसके बाद एक यूजर ने लिखा, “विश्वास नहीं होता कि आप ‘राजी’ जैसी फिल्म का हिस्सा थीं। कृपया अपनी फिल्म को फिर से देखें और फिर शांति की अपील करें।” इस पर सोनी ने लिखा, “शांति दो देशों के बीच होनी चाहिए, जब तक कि आप यह न सोचें कि यह युद्ध पाकिस्तान अपने आप से लड़ रहा है?” अपनी और आलिया की ब्रिटिश सिटिजनशिप और भारत के प्रति प्यार को लेकर उठ रहे सवालों पर सोनी ने लिखा, “लोगों से नफरत के खिलाफ वोट करने का आग्रह करना नागरिकता से संबंधित नहीं है, बल्कि यह सब इंसान होने से संबंधित है। हम सभी पहले इंसान हैं और जिस दुनिया में हम रहते हैं, उसके नागरिक हैं। धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक सिद्धांत मूल्य हैं और मैं उन्हीं के लिए खड़ी हूं। #वोटआउटहेट।”

सेलिना जेटली ने मदर्स डे पर किया अपनी मां को याद, लिखा…

एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों एक्टिंग की दुनिया में कम ही एक्टिव हैं। सेलिना ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां मीता जेटली को याद करते हुए एक लंबी पोस्ट लिखी। सेलिना ने बताया कि कैसे उनकी मां जवानों की पत्नियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करती थीं। सेलिना ने कहा कि उनकी मां का जीवन उनके बलिदानों से परिभाषित होता है। सेलिना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुआ लिखा, “हैप्पी मदर्स डे-हमारी मां होने से पहले, वो एक सोल्जर की बेटी और गौरवान्वित आर्मीमैन की पत्नी थीं।

सेना के जीवन की अथक मांगों और मेरे पिता की अनगिनत फील्ड पोस्टिंग के बावजूद, उन्होंने अपने एकेडमिक सपनों को दृढ़ संकल्प के साथ पूरा किया। उन्होंने न केवल मनोविज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की, बल्कि दो मास्टर डिग्री भी हासिल कीं। और फिर भी उन्होंने अपने निजी सपनों से ऊपर बलिदान वाले जीवन को चुना। एक स्टनिंग सुंदर महिला जिन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय एक ऐसे पति की बहादुरी से प्रतीक्षा करते हुए बिताया जो अपने घर से ज्यादा अपनी वर्दी के थे।

एक कमांडिंग ऑफिसर की पत्नी के रूप में, वह लंबी अनुपस्थिति, खामोश चिंताओं और बिना कहे गुडबॉयज के भारी बोझ के बावजूद मजबूती से खड़ी रहीं। वह रेजिमेंट के लिए ताकत का स्तंभ बन गईं जिन्होंने अनगिनत सैनिकों की पत्नियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। आर्मी वाइव्स की बहादुरी मेडल्स और परेड्स से मापी नहीं जाती, बल्कि उन खामोश युद्धों से मापी जाती है जो वो परिवार को साथ रखते हुए परछाई में लड़ती हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी