न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जल्द मां बनेंगी यह एक्ट्रेस, ऐसे शेयर की खुशखबरी, जैकी को इस बात के लिए आया पैपराजी पर गुस्सा

‘देवों के देव महादेव’ सीरियल में ‘पार्वती माता’ की भूमिका निभा घर-घर में लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Sep 2025 1:48:42

2 News : जल्द मां बनेंगी यह एक्ट्रेस, ऐसे शेयर की खुशखबरी, जैकी को इस बात के लिए आया पैपराजी पर गुस्सा

‘देवों के देव महादेव’ सीरियल में ‘पार्वती माता’ की भूमिका निभा घर-घर में लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया के फैंस के लिए खुशखबरी है। सोनारिका के जीवन में सबसे बड़ी खुशी आने को है। सोनारिका जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोनारिका ने इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया है। सोनारिका ने मैटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरे शेयर की हैं। सोनारिका ने इनके कैप्शन में लिखा, “हमारा ग्रेटेस्ट एडवेंचर बस शुरू होने ही वाला है।” उनका इशारा बच्चे की ओर है। सोनारिका की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

वे तस्वीरों से नजर नहीं हटा पा रहे हैं। फैंस सोनारिका को अपना ख्याल रखने के लिए भी कह रहे हैं। वे उन्हें तरह-तरह के टिप्स दे रहे हैं। मैटरनिटी फोटोशूट में सोनारिका ने जमकर अपना बेबी बंप दिखाया है। व्हाइट कलर के इस लिबास में सोनारिका काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो अलग ही नजर आ रहा है। सोनारिका ने फोटोशूट करवाने के लिए सनसेट के समय को चुना है। पीछे छिप रहे सूरज ने तस्वीरों को और भी शानदार बना दिया है। तस्वीरों में सोनारिका ने अपने पति विकास पाराशर पर भरपूर प्यार लुटाया। कपल मैचिंग आउटफिट में नजर आया।

बता दें शादी के बाद से ही सोनारिका एक्टिंग की दुनिया से गायब चल रही हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां भी अपने फॉलोअर्स तक पहुंचाती रहती हैं। हाल ही में सोनारिका ने शानदार तस्वीरें साझा की थीं। सोनारिका फिलहाल परिवार और बिजनेस में व्यस्त हैं, लेकिन अच्छे प्रोजेक्ट मिलने पर एक्टिंग में वापसी करने को तैयार हैं। सोनारिका पति के साथ मिलकर रेस्टोरेंट बिजनेस को संभाल रही हैं। कुछ समय पहले दोनों ने मिलकर गोवा में एक रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। सोनारिका ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड विकास के साथ शादी की थी। यह डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

जैकी श्राफ का वीडियो हो रहा वायरल, कुछ उन्हें तो कुछ पैपराजी को बता रहे गलत

टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्से में दिख रहे हैं। आम तौर पर जैकी को मुस्कुराते हुए देखा जाता है। अगर कहीं पैपराजी उन्हें स्पॉट करते हैं तो वे हंसते हुए उनके हर सवाल का जवाब देते हैं। साथ ही तस्वीरें भी क्लिक करवाते हैं पर इस बार वे थोड़ा गुस्सा हो गए। दरअसल जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि किसी जगह जैकी स्पॉट होते हैं।

पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने लगते हैं। वहीं जब फ्लैश लाइट उनकी आंखों पर पड़ती है तो वे गुस्सा हो जाते हैं। वे पैपराजी को कैमरा बंद करने को बोलते हैं। मना करने के बाद भी जब पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करते रहते हैं तो जैकी थोड़ा चिढ़ जाते हैं। इसके बाद जैकी कहते हैं, “लाइट बंद कर अंधे। दिख नहीं रहा है।” फिर वे पैपराजी को समझाते हैं कि फ्लैश लाइट उनकी आंखों पर पड़ रही है और इससे उन्हें दिक्कत हो रही है। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कई फैंस ने जैकी के व्यवहार की आलोचना की है। कुछ लोग पैपराजी पर भी गुस्सा निकाल रहे हैं। जैकी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो इस साल उनकी 4 फिल्में और एक वेब सीरीज आ चुकी है। वे सबसे पहले फरवरी में ‘फिरकी’ फिर ‘गुड बैड अग्ली’ इसके बाद ‘तन्वी द ग्रेट’ और पिछले दिनों ‘हाउसफुल 5’ में दिखे। इस दौरान उन्हें ‘हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा सीजन 2’ में भी देखा गया। अगले साल जैकी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ तथा ‘किंग’ फिल्म का हिस्सा बनेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह