न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

40 साल की हुईं सोनम कपूर, बर्थडे पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर आज सोमवार (9 जून) को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 11:34:48

40 साल की हुईं सोनम कपूर, बर्थडे पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर आज सोमवार (9 जून) को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर सोनम को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इससे पहले रविवार रात जूहु में सोनम के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। वहां बॉलीवुड के मशहूर सितारों का जमावड़ा लग गया। बर्थडे बैश से तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इनमें सोनम के परिवार के सदस्यों के साथ करीबी दोस्तों को भी देखा जा सकता है। बर्थडे गर्ल सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ पार्टी में पहुंची थीं।

सोनम सिंपल ब्लैक आउटफिट में नजर आईं और उन्होंने नो मेकअप लुक लिया था। करीना कपूर खान पति सैफ अली खान के साथ पहुंची थीं। इस मौके पर करीना ने येलो कलर की स्टाइलिश स्लिट लॉन्ग ड्रेस कैरी की थी, जिसमें वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं। सोनम के चचेरे भाई अर्जुन कपूर भी शरीक होते नजर आए। उनके साथ बहन अंशुला कपूर भी इस पार्टी के लिए पहुंची थीं। सोनम की कजिन सिस्टर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को इस दौरान इलेक्ट्रिक ब्लू बैकलेस आउटफिट में देखा गया। वह अकेले ही पार्टी के लिए पहुंची थीं।

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर जल्द ही इस शानदार पार्टी को छोड़कर निकलती नजर आईं। इसके अलावा पार्टी में करण जौहर, मसाबा गुप्ता, वेदांग रैना भी अपने लुक से छा गए। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सिंपल व्हाइट आउटफिट में पहुंचीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल शाइनी मेकअप से कंप्लीट किया था और बालों को वेवी लुक के साथ ओपन रखा था। भूमि ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारा सी वीडियो शेयर किया। इसमें सोनम केक काटते हुए नजर आ रही हैं।

40 साल की हुईं सोनम कपूर, बर्थडे पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

सोनम कपूर ने साल 2007 में ‘सांवरिया’ फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में रखा था कदम

सोनम के करिअर पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आए थे। यह रणबीर की भी पहली फिल्म थी। सोनम बाद में 'दिल्ली 6', 'आयशा', 'थैंक्यू', 'मौसम', 'प्लेयर्स', 'आई हेट लव', 'खूबसूरत', 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में दिखीं। सोनम की पहली सफल फिल्म 'रांझणा' थी, जिसमें वह साउथ इंडियन स्टार धनुष के साथ नजर आई थीं।

सोनम को आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर 'ब्लाइंड' में देखा गया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। सोनम ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने अपने पहले बच्चे बेटे वायु का स्वागत किया। बेटे के जन्म के बाद से ही सोनम ने काफी हद तक अभिनय से दूरी बना ली। हालांकि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें सभी के साथ शेयर करती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज