एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मई 2018 में शादी हुई थी। तभी से यह जोड़ी लाइमलाइट में रहती है। दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्यार भरे पलों को शेयर कर मजबूत बोंडिंग का एहसास कराते हैं। आनंद का 29 जुलाई को 38वां जन्मदिन था। सोनम ने इस मौके को खास बनाते हुए इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इसमें सोनम पति के साथ काफी रोमांटिक दिख रही हैं। आप देख सकते हैं कि सोनम ने बेडरूम से लेकर फ्लाइट, जिम, स्ट्रीट और पार्क में आनंद के साथ बिताए गए पलों को शेयर किया है। दोनों की शानदार बोंडिंग देखने को मिल रही है। सोनम कभी आनंद को किस कर रही हैं तो कभी उनके बाल ठीक कर रही हैं, तो कभी उनका सिर सहला रही हैं, तो कभी जिम में उनके साथ वर्कआउट का मजा ले रही हैं।














