न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मोनोकनी-बिकिनी में दिखीं सोनम, परिवार के साथ की मस्ती, यामी ने पिता को अवार्ड मिलने पर जताई खुशी

एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। खास तौर से वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सोनम फैंस को फोटो और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Oct 2024 2:12:19

2 News : मोनोकनी-बिकिनी में दिखीं सोनम, परिवार के साथ की मस्ती, यामी ने पिता को अवार्ड मिलने पर जताई खुशी

एक्ट्रेस सोनम कपूर (39) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। खास तौर से वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सोनम फैंस को फोटो और वीडियो के माध्यम से लगातार झलकियां दिखा अपडेट करती रहती हैं। सोनम हाल ही में फैमिली संग बीच वेकेशन पर गई थीं। यहां से उन्होंने कई फोटो शेयर की हैं। सोनम ने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता भरपूर मौज-मस्ती की। सोनम के सिजलिंग लुक्स वायरल हो रहे हैं। सोनम मोनोकनी और बिकिनी में दिखीं। इस ट्रिप पर सोनम की बहन रिया कपूर भी साथ थीं।

सोनम ने कैप्शन में लिखा, “अब हमारा ये फैमिली वेकेशन खत्म हो रहा है। मैंने इस वेकेशन में कभी न भूलने वाले मोमेंट एंजॉय किए। ये ट्रिप मैजिक से कम नहीं थी। इसने हमारे बॉन्ड को मजबूत किया। जब हम यहां आए और इस आइलैंड की खूबसूरती को देखा तो ये शानदार है। नीला पानी, सफेद रेत ने हमारे फैमिली एडवेंचर के लिए बैकड्रॉप क्रिएट किया। हर सूर्योदय गिफ्ट की तरह फील हुआ और हर नए दिन की सुंदरता की याद दिलाई। हमारे दिन हंसी, एक्सप्लोर और एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए निकले।

चाहे हम स्नोर्कलिंग कर रहे हों, या फिर बीच पर गेम खेल रहे हो या फिर पूल में रिलेक्स कर रहे हों हर पल यादगार था। नेचर के बीच वायु ने भी एंजॉय किया। ये ट्रिप हमें फैमिली टाइम, धीरे होने और साथ मिलकर हर पल एंजॉय करने की अहमियत बता रही है। हम न सिर्फ रिफ्रेश होकर लौटे हैं बल्कि एक-दूसरे के लिए सराहना के साथ लौटे हैं।” सोनम ने बेटे वायु संग खूब मस्ती की। सोनम के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘ब्लाइंड’ थी।

यामी गौतम के पिता को पंजाबी फिल्म के लिए मिला बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवार्ड

एक्ट्रेस यामी गौतम के पिता मुकेश गौतम को 70वें नेशनल फिल्म अवार्ड में सम्मानित किया गया। ये फिल्ममेकर मुकेश का पहला नेशनल अवार्ड है। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘बागी दी धी’ के डायरेक्टर के तौर पर ये सम्मान हासिल किया। अवार्ड सेरेमनी मंगलवार (8 अक्टूबर) को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की गई। इसमें भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों को सम्मानित किया गया।

अब इस बड़ी उपलब्धि के यामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए पिता की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अवार्ड दे रही हैं। इसके साथ ही यामी ने पिता के नाम एक इमोशनल नोट भी लिखा है। यामी ने लिखा, “यह बहुत भावुक पल था जब मेरे पिता श्री मुकेश गौतम को उनकी फिल्म ‘बागी दी धी’ के लिए निर्देशक के रूप में पहला नेशनल फिल्म अवार्ड मिला। मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं बहुत प्राउड बेटी हूं।

मैंने अपने पिता के यहां तक के सफर जितना मुश्किल और किसी का सफर नहीं देखा और फिर भी उन्हें काम के प्रति उनके निरंतर जुनून और नैतिकता में अपार ईमानदारी से नहीं रोका जा सका। आपके परिवार को आप पर गर्व है पापा।” उल्लेखनीय है कि ‘बागी दी धी’ ने ‘बेस्ट पंजाबी फिल्म’ कैटेगरी में भी अवार्ड जीता था। यामी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो यामी को आखिरी बार 'आर्टिकल 370' मूवी में देखा गया था। यामी ने साल 2021 में फिल्ममेकर आदित्य धर के साथ शादी की थी। उनके इस साल मई में बेटा वेदावेद हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री