न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस वजह से परेशान थीं सोनम तो काजोल से मिली प्रेरणा, बादशाह ने हानिया के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस सोनम कपूर लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक लेकर अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ क्वालिटी टाइम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Nov 2024 12:50:05

2 News : इस वजह से परेशान थीं सोनम तो काजोल से मिली प्रेरणा, बादशाह ने हानिया के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस सोनम कपूर (39) लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक लेकर अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने खुलासा किया था कि वह जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट के माध्यम से वापसी को तैयार हैं। अब उन्होंने खुलासा किया है कि जब वह 16 साल की थीं, तब उनका वजन बढ़ गया था और उनके चेहरे पर काफी बाल भी थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे काजोल ने उन्हें प्रेरित किया।

सोनम ने ‘वी द वूमेन’ में बरखा दत्त के साथ बात करते हुए कहा कि मुझे पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) नामक बीमारी थी। इससे कई हार्मोनल समस्याएं थीं। मैं 16 साल की हुई तो मेरा वजन बढ़ गया। यह वह समय होता है जब आपको सबसे सुंदर होना चाहिए। स्वीट 16-यही सभी किताबों में कहा गया है। मेरे चेहरे पर बाल थे। आपको मुंहासे निकलने लगते हैं, लोग मुझसे कहते थे कि 'ओह, वह अनिल कपूर की बेटी है।' हालांकि, यह उम्र के साथ खत्म हो जाती है। यह हमेशा के लिए नहीं रहती। यह सिर्फ किशोरावस्था की एक सामान्य हार्मोनल चीज है।

यह खत्म हो गई, लेकिन मैं इससे बहुत दुखी थी। काजोल उस समय की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं। मुझे याद है कि उस समय काजोल आईब्रो रखती थीं। उन्होंने कभी आईब्रो नहीं बनाई। मुझे याद है कि मेरी मां ने मुझे काजोल की तस्वीर दिखाई और कहा, 'उसे देखो! वह इस समय सबसे बड़ी हीरोइन है।' मुझे याद है कि यह देखकर मैं प्रेरित महसूस कर रही थी। जब मैं 17 साल की हुईं, तो मुझे संजय लीला भंसाली ने फिल्म ‘ब्लैक’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम दिया। बता दें सोनम ने साल 2007 में भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

sonam kapoor,actress sonam kapoor,sonam disease,kajol,sonam face hair,actress kajol,kajol sonam,badshah,hania aamir,badshah hania

रैपर बादशाह और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को लेकर फैंस लगा रहे हैं अटकलें

मशहूर रैपर व सिंगर बादशाह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में जज की भूमिका निभा रहे हैं। बादशाह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पिछले काफी समय से बादशाह का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई बार साथ देखा गया है, जिससे उनकी डेटिंग की अटकलें लग रही हैं। अब इन खबरों को लेकर बादशाह ने पहली बार खुलकर बात करते हुए हानिया संग रिश्ते का सच बताया।

बादशाह ने साहित्य आजतक 2024 में कहा कि हानिया मेरी बहुत अच्छी दोस्त है और हमारे बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं। हम जब भी मिलते हैं खूब मस्ती करते हैं और यह सब कुछ है। वह उसी में खुश हैं और मैं अपने में हूं। हमारा इक्वेशन अमेजिंग है, लेकिन लोग अक्सर इसको गलत तरीके से देख रहे हैं और वही देखते हैं, जिस पर वे विश्वास करना चाहते हैं।

पिछले दिनों हानिया, बादशाह के दुबई के म्यूजिक कॉन्सर्ट में पहुंची थीं। इसके बाद अफवाहों का बाजार गरम हो गया था। बता दें कि हानिया और बादशाह के रिश्ते की अफवाह साल 2023 में शुरू हुई थी, जब उन्हें दुबई में एक साथ देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री