न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP विधायक की इस बात पर भड़कीं सोनम कपूर! 10 साल तक चली प्रक्रिया के बाद अलग हुए श्वार्जनेगर-श्राइवर

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहती हैं। वे भले ही इन दिनों फिल्मी दुनिया से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 5:05:57

BJP विधायक की इस बात पर भड़कीं सोनम कपूर! 10 साल तक चली प्रक्रिया के बाद अलग हुए श्वार्जनेगर-श्राइवर

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहती हैं। वे भले ही इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से जुड़ी रहती हैं। सोनम अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में सोनम ने भाजपा नेता और विधायक सुधीर मुनगंटीवार की आलोचना की है, जिसके बाद से वो लाइमलाइट में आ गई हैं। मुनगंटीवार ने महाराष्ट्र विधानसभा में एलजीबीटीक्यू समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया, जो सोनम को रास नहीं आया। सोनम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नेता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अज्ञानी, अनपढ़ और आहत से भरा।' सोनम की यह पोस्ट वायरल हो रही है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा में महाराष्ट्र लोक विश्वविद्यालय अधिनियम, 2016 (तीसरा संशोधन) बिल को लेकर बहस चल रही थी। इस बिल में विश्वविद्यालय बोर्डों में एलजीबीटीक्यू समुदाय के सदस्यों को शामिल करने की मांग की गई थी। इस पर चर्चा करते हुए मुनगंटीवार ने कहा, 'क्या आप लेस्बियन और गे को सदस्य के रूप में नियुक्त करने जा रहे हैं? क्या इस पर एक संयुक्त चिकित्सा समिति का गठन नहीं किया जाना चाहिए? इसमें बाईसेक्सुअल और होमोसेक्सुअल संबंधों का जिक्र है। हालांकि कोई भी अभी तक इनको परिभाषित नहीं कर पाया है।

sonam kapoor,arnold schwarzenegger,maria shriver,bjp mla,bollywood news in hindi

अर्नाल्ड श्वार्जनेगर का था अपनी ही मेड से अफेयर

हॉलीवुड के टर्मिनेटर फेम मशहूर एक्टर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर (74) और उनकी पत्नी मारिया श्राइवर (66) का तलाक हो गया है। अर्नाल्ड-मारिया ने शादी को तोड़ने के लिए 2011 में कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर के समक्ष तलाक की अर्जी दी थी। आखिरकार लॉस एंजेलिस के एक कोर्ट में दोनों के तलाक पर 10 साल तक चली लंबी प्रक्रिया के बाद आधिकारिक मुहर लगा दी है। जानकारी के अनुसार इस कपल ने लगभग 400 मिलियन अमरीकी डॉलर की संपत्ति को आपस में बांटा है।

फिलहाल दोनों के बच्चे अब बड़े हो गए हैं, इसलिए कस्टडी केस या फिर आर्थिक रूप से बच्चों की देखभाल संबंधी किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। श्वार्जनेगर और श्राइवर की मुलाकात वर्ष 1977 में एक टेनिस मैच के दौरान हुई थी। श्वार्जनेगर-श्राइवर की शादी साल 1986 में हुई। उनके चार बच्चे हैं। श्वार्जनेगर ने खुलासा किया था कि एक समय पर उनका उनकी ही मेड से अफेयर था, जिससे एक बच्चा भी हुआ था। ये खबर श्राइवर को लगने के बाद रिश्ता बिगड़ता गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर