बॉलीवुड में अपने ग्लैमरस अंदाज़ और सौम्यता के लिए पहचानी जाने वाली हाउसफुल-5 की हीरोइन सोनम बाजवा एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में सोनम बाजवा उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक भव्य कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां उनकी मौजूदगी ने न केवल वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा बल्कि सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी।
कार्यक्रम से बाहर निकलते वक्त का एक वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनम बेहद ही शालीन अंदाज़ में पैपराजी से अनुरोध करती नजर आ रही हैं — "थोड़ा दूर रहो, ज्यादा ज़ूम इन मत करना, चलो पीछे।" उनका ये अंदाज़ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और फैन्स इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।














