न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : किसिंग सीन के चलते इस एक्ट्रेस ने ठुकराई कई बॉलीवुड फिल्में, बच्चे को लेकर अविका-मिलिंद ने दी यह रिएक्शन

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सोनम बाजवा अब धीरे-धीरे बॉलीवुड में भी जगह बना रही हैं। सोनम की लोकप्रियता लगातार बढ़...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 12:29:07

2 News : किसिंग सीन के चलते इस एक्ट्रेस ने ठुकराई कई बॉलीवुड फिल्में, बच्चे को लेकर अविका-मिलिंद ने दी यह रिएक्शन

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सोनम बाजवा अब धीरे-धीरे बॉलीवुड में भी जगह बना रही हैं। सोनम की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इस बीच सोनम ने खुलासा किया है कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के कई ऑफर ठुकराए थे। सोनम ने फिल्म कंपेनियन के साथ बातचीत में बताया कि एक बार उन्होंने बॉलीवुड फिल्म में काम करने के कई ऑफर रिजेक्ट किए थे क्योंकि उन फिल्मों में किसिंग सीन थे। सोनम ने कहा कि ये फैसला मैंने डर और सेल्फ डाउट की वजह से लिया था। कल्चरल एक्सपेक्टेशन और लोगों से जज होने के डर ने मुझे मेरे करिअर के शुरुआत में पीछे कर दिया था।

मुझे अपनी पंजाबी ऑडियंस की चिंता थी कि वो लोग मुझे बड़े पर्दे पर ऐसे सीन करते देख क्या सोचेंगे। मैं अक्सर सोचा करती थीं कि क्या पंजाब को इससे दिक्कत होगी? क्योंकि वहां सबकी सोच ऐसी होती है कि परिवार वाले देख लेंगे. उस दौर में मैं किसिंग सीन करने से कतराती थीं। मैं ऐसे सीन करके उन लोगों को निराश नहीं करना चाहती थीं, जिन्होंने मुझे शुरू से सपोर्ट किया था। मैंने अपनी अपब्रिंगिंग और कल्चर की रस्पेक्ट करते हुए कुछ सीमाएं बनाई थीं, लेकिन एक बार जब मैंने अपने माता-पिता से इस बारे में बात की तो मेरा पूरा नजरिया ही बदल गया।

मेरे पेरेंट्स को इस बात से कोई दिक्कत नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर ये किसी फिल्म के लिए है, तो कोई परेशानी नहीं है। उनके जवाब से मैं हैरान रह गई और सोचने लगी थीं कि इस बारे में मैंने पहले बात क्यों नहीं की। सोनम के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब ‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्धन राणे के साथ फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में नजर आने वाली हैं। फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सोनम इसी साल रिलीज हुई ‘बागी 4’ और ‘हाउसफुल 5’ मूवी का भी हिस्सा थीं।

sonam bajwa,actress sonam bajwa,sonam bollywood,sonam movies,sonam kissing scene,avika gaur,balika vadhu,milind chandwani,avika milind,avika milind family planning

हाल ही विवाह बंधन में बंधे हैं एक्ट्रेस अविका गौर और मिलिंद चंदवानी

'बालिका वधू' में ‘आनंदी’ का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस अविका गौर की 30 सितंबर को मिलिंद चंदवानी के साथ शादी हो गई। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने कलर्स टीवी के कपल रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर सात फेरे लिए। अब शादी के 13 दिन बाद कपल ने फैमिली प्लानिंग के बारे में बात की है। दोनों ने 'टेली मसाला' से बातचीत में बेबी के बारे में कहा कि अभी समय है लेकिन भविष्य में वे बच्चा गोद ले सकते हैं। जब फैमिली प्लानिंग से जुड़ा सवाल किया गया तो मिलिंद ने कहा कि नहीं नहीं अभी टाइम है।

अभी हम दोनों अपनी जिंदगी जीएंगे साथ में। दुनिया घूमना चाहते हैं। एक-दूसरे के साथ अपनी लाइफ को खुलकर एंजॉय करना चाहते हैं औऱ बाकी की चीजें बाद में देखेंगे। कभी अगर सही लगा तो ठीक है। नहीं तो अडॉप्ट करेंगे यार...बच्चों की कमी थोड़ी न है। जिनको जरूरत है अच्छे मां-बाप की। इतने अच्छे मां-बाप कहां मिलेंगे। इसके साथ ही कपल ने बताया कि वे अभी अपने हनीमून पर नहीं गए हैं। जल्द ही वे जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि मिलिंद और अविका की उम्र में 6 साल का अंतर है। अविका 28 की तो मिलिंद 34 साल के हैं। बता दें, मिलिंद कई NGO चलाते हैं। अविका ने पूर्व में दिग्गज कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के शो पर इस बात का खुलासा किया था कि उनके मंगेतर मिलिंद कई NGO चलाते हैं और वो गरीब और अनाथ बच्चों के साथ काम करते हैं। उनकी पढ़ाई वगैरह का खर्च उठाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह