न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : टाइगर की फिल्म ‘बागी 4’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, प्रीति ने Photos शेयर कर इस बात पर जताई खुशी

पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस सोनम बाजवा अब दिग्गज फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी ‘बागी 4’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Dec 2024 8:04:51

2 News : टाइगर की फिल्म ‘बागी 4’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, प्रीति ने Photos शेयर कर इस बात पर जताई खुशी

पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस सोनम बाजवा अब दिग्गज फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी ‘बागी 4’ से जुड़ गई हैं। सोनम फिल्म में टाइगर श्राफ संग रोमांस करती दिखेंगी। मेकर्स ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट की। इसमें लिखा था, “# हाउसफुल यूनिवर्स की हंसी से लेकर एक्शन से भरपूर # बागी यूनिवर्स तक, सोनम बाजवा शो चुराने के लिए हैं। #Baaghi4 में आपका स्वागत है!” टाइगर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए सोनम का स्वागत किया है।

सोनम की तस्वीर शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा है, “बागी परिवार की नई सदस्य सोनम बाजवा का स्वागत है, रिबेल के परिवार में सोनम बाजवा आ गई हैं।” तस्वीर पर नजर डालें तो सोनम सिम्पल व्हाइट टॉप पहने नजर आ रही हैं, जिसमें उनके बाल खुले हुए हैं और वह कैमरे को खतरनाक नजरों से देख रही हैं। सोनम ने ‘बागी 4’ में श्रद्धा कपूर और दिशा पटानी को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली है। ये दोनों एक्ट्रेस ‘बागी’ के पिछले पार्ट्स में थीं। फैंस सोनम की एंट्री से काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, “उनकी क्यूटनेस देखने के लिए थिएटर्स में कब आना है।”

दूसरे यूजर ने लिखा, “संजय दत्त ने एक लड़की को गोद में लिया था..क्या वह सोनम से जुड़ा ही क्लाइमैक्स है।” एक दिन पहले ही मूवी में संजय दत्त को विलेन के रूप में पेश किया गया था। जारी किए गए पोस्टर में उनका लुक काफी खतरनाक था। ‘बागी 4’ की शूटिंग फिलहाल चल रही है। फिल्म अगले साल 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ए हर्षा के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में हाई ऑक्टेन एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। ‘हाउसफुल 5’ के बाद ‘बागी 4’ साजिद के साथ सोनम का दूसरा प्रोजेक्ट होगा।

प्रीति जिंटा ने 3 साल पहले लगाया था हिमालयन देवदार का पौधा

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 90 के दशक के अंत में ‘दिल से’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें तीनों खान के साथ अपने समकालीन सभी दिग्गज हीरो के साथ भी काम करने करने का मौका मिला। प्रीति लंबे समय से फिल्मों में काफी कम एक्टिव हैं। वह अपने पति और बच्चों के साथ वक्त बिता रही हैं। अब प्रीति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर खुशी का इजहार किया है। उन्हें यह खुशी 3 साल पहले लगाए गए एक पौधे ने दी है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मीं प्रीति ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैंने यह हिमालयन देवदार का पौधा लगभग 3 साल पहले लगाया था। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बीच इसे बढ़ता देखकर बहुत खुशी हुई, क्योंकि यहां की सर्दी बढ़ गई और सफेद हो गई। ऐसे पल जीवन को सही मायने देते हैं और प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व भी बताते हैं।”

प्रीति ने नेचर, हिमालयन देवदार, हिमाचली गर्व और टिंग लिखा। प्रीति ने पौधे की पहले और बाद की तस्वीर दिखाई है। पहली तस्वीरों में वह पौधे की देखभाल कर रही हैं, जबकि लास्ट फोटो में 30-40 मीटर तक देवदार बर्फ से ढका है। प्रीति अब राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर 1947’ में सनी देओल के साथ नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार