न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : TMKOC की ‘माधवी’ ने चेन स्मोकर की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, TV का अमिताभ बताने से बदली इनकी जिंदगी

सब टीवी का फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसका हर किरदार लोगों के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 7:56:55

2 News : TMKOC की ‘माधवी’ ने चेन स्मोकर की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, TV का अमिताभ बताने से बदली इनकी जिंदगी

सब टीवी का फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसका हर किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं TMKOC में ‘माधवी भिड़े’ का रोल कर रहीं एक्ट्रेस सोनालिका जोशी (49) की। वह शुरू से ही शो से जुड़ी हुई हैं। सोनालिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार उनके लिए अफवाह उड़ी थी कि वो चेन स्मोकर हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा किस वजह से हुआ था। सोनालिका ने सुभोजित घोष के साथ खास बातचीत में कहा कि एक बार मैं हाथ में सिगरेट लेकर बैठी थीं और वो तस्वीर वायरल हो गई जिसके बाद लोग कहने लगे कि मैं चेन स्मोकर हूं।

मैं बस वो (सिगरेट) पकड़े हुए थी और बैठी हुई थी। मैं स्मोक तक नहीं कर रही थी। वो बस स्टाइल के लिए था, पोज के लिए। लेकिन उस तस्वीर को देखकर लोग धारणा बनाने लगे कि ये रोज सिगरेट पीती हैं। उसके बाद अचानक यूट्यूब पर तमाम तरह की चीजें आने लगीं-मैं चेन स्मोकर हूं और क्या-क्या नहीं। मुझ पर इन अफवाहों का कोई फर्क नहीं पड़ा। मैंने शांति बनाए रखी और कहा कि जो लोग बात कर रहे हैं, उन्हें बात करने दो। मेरा परिवार मेरे लिए सबसे जरूरी है, मेरी सबसे बड़ी संपत्ति।

अगर उन्हें पता है कि मैं क्या हूं, तो क्या फर्क पड़ता है कि लोग क्या कह रहे हैं और क्या छाप रहे हैं। वो प्रॉपर फोटोशूट था। वो लुक बिलकुल अलग था। मैं दोस्तों के ग्रुप के साथ या सोनालिका बनकर नहीं फूंक रही थी। अगर उन्हें वो नहीं समझ आता है तो उन्हें बात करने दो। बता दें सोनालिका की शादी समीर जोशी के साथ हुई है। उनके एक बेटी आर्या है।

sonalika joshi,actress sonalika joshi,madhavi bhide,tmkoc,taarak mehta ka ooltah chsahmah,ronit roy,actor ronit roy,amitabh bachchan

रोनित रॉय ने कहा, जब मैं टीवी पर आया और तब मुझे टीवी का AB कहा जाने लगा…

एक्टर रोनित रॉय ने अपने करिअर की शुरुआत बड़े पर्दे से की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान टेलीविजन शो से मिली। अब रोनित ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे टेलीविजन का अमिताभ बच्चन कहलाने से उनकी जिंदगी बदल गई। इसके बाद अंदर की कई बुरी आदतों को छोड़ दिया। रोनित ने कहा कि इसने मेरी जिंदगी बदल दी। हमें पेट्रोल वगैरह के बारे में सोचने की जरूरत नहीं थी, लेकिन जब मैं टीवी पर आया और तब मुझे टीवी का AB कहा जाने लगा, तो एक दिन मैं और मेरी पत्नी नीलम कहीं जा रहे थे और हम इस बारे में बात कर रहे थे कि अब इसका मेरे जीवन पर एक पॉजिटिव दबाव आ गया है।

मैंने सोचा, 'आप अपनी आदतें बदलो और उनको फॉलो करो। आपसे कोई गलती न हो जाए जो उन पर रिफ्लेक्ट न करे। आप कोई ऐसा काम न करो। टर्निंग पॉइंट यही हुआ कि मेरी आदतें जो बदली।' मैंने ड्रग्स को छोड़कर वो सब कुछ किया है, जो एक यंग इंसान करता है। मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिया, लेकिन मैं शराब पीता था और अब नहीं पीता। मैं सेट पर कभी देर नहीं करता। फिर कुछ बुरी आदतें आपकी सोच में होती हैं, जैसा कि इरादा।

तो ये सारे बदलाव मेरे में तबसे आए जबसे अमिताभ बच्चन के नाम से मेरी तुलना हुई। बड़ा आदमी कैसा होता है? उनके जैसा होता है? तो वो बातें तो लाओ। रोनित के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘मां’ थी, जिसमें काजोल और इंद्रनील सेनगुप्ता भी थे। इसके अलावा रोनित इस समय टीवी शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ में ‘महाराज सोमेश्वर’ के रूप में दिख रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी