न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाली को शुरुआती करिअर में इन कारणों से हुई थी परेशानी, श्रेयस और तुषार की फिल्म ‘कपकपी’ का ट्रेलर रिलीज

सोनाली बेंद्रे (50) की गिनती 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। स्लिम एंड ट्रिम सोनाली ने 19 साल की उम्र में ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 May 2025 8:53:21

2 News : सोनाली को शुरुआती करिअर में इन कारणों से हुई थी परेशानी, श्रेयस और तुषार की फिल्म ‘कपकपी’ का ट्रेलर रिलीज

सोनाली बेंद्रे (50) की गिनती 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। स्लिम एंड ट्रिम सोनाली ने 19 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। उन्होंने साल 1994 में गोविंदा की फिल्म ‘आग’ के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री ली थी। इसके बाद सोनाली को 'इंग्लिश बाबू देसी मेम', 'दिलजले', ‘हम साथ साथ हैं’, ‘सरफरोश’, ‘हमारा दिल आपके पास है’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। सोनाली ने कई साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया। सोनाली ने हाल ही में बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की तो उन्हें ज्यादा पतले होने और बाल स्ट्रेट होने के चलते लोगों की बातें सुनने को मिलीं और रिजेक्शन भी झेलने पड़े।

सोनाली ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में उनके साथ हुए भेदभाव के बारे में बात की। उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्हें '90 के दशक की आईटी गर्ल' कहना उचित होगा, तो उन्होंने कहा कि ठीक है, 90 के दशक में मुझे असल में आईटी गर्ल ही माना जाता था। मैं तब भी एक बहुत ही अलग शख्सियत थी। मुझे याद है कि जब मैं इंडस्ट्री में नई-नई आई थी, तो बहुत सी खूबसूरत, बाउंसी कर्ल वाली लड़कियां थीं। मैं एक स्ट्रेट हेयर वाली दुबली-पतली लड़की थी, जिसे हिंदी फिल्मों में तब पसंद नहीं किया जाता था।

बॉलीवुड के उन दिनों के ब्यूटी स्टैंडर्ड के हिसाब से मैंने अपनी हेयरस्टाइल बदलने की कोशिश भी की, लेकिन हमेशा ही मेरे बाल अपने नेचुरल रूप में लौट आते यानी वापस स्ट्रेट हो जाते थे। मेरे बाल वास्तव में इतने स्ट्रेट हैं कि उन्हें कर्ल करना बहुत मुश्किल हो जाता था और मेरे पास जितने बाल थे, उन्हें खुले और सीधा छोड़ना आसान था। सोनाली ने कहा कि असल जिंदगी में वह ‘हम साथ साथ है’ की ‘प्रीति’ से एकदम अलग थीं। ‘प्रीति’ एक ऐसा किरदार था जो बहुत पढ़ा-लिखा और सादगी से भरा था लेकिन असल जिंदगी में मेरा ड्रेसिंग सेंस उससे एकदम अलग था। इतना ही नहीं, हेयरस्टाइल तक बिल्कुल अलग हुआ करता था।

उन्होंने बताया कि कैसे वह ऑफ कैमरा सीधे बाल, मोटी पायल, जींस, क्रॉप टॉप और स्टड की जगह नोज रिंग पहना करती थीं। बता दें सोनाली ने साल 2022 में ‘द ब्रोकन न्यूज’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी। वह पिछले दिनों अभिषेक बच्चन की मूवी ‘बी हैप्पी’ में एक स्पेशल कैमियो में नजर आई थीं। सोनाली की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2002 में फिल्ममेकर गोल्डी बहल के साथ शादी की थी। उनके एक बेटा रणवीर है। सोनाली कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात दे चुकी हैं।

sonali bendre,actress sonali bendre,sonali lean body,sonali straight hair,hum saath saath hai,kapkapiii movie,shreyas talpade,tusshar kapoor

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होने जा रही है हॉरर-कॉमेडी मूवी ‘कपकपी’

एक्टर श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कपकपी' का हिस्सा हैं। पिछले साल इस फिल्म का ऐलान हुआ था। पिछले दिनों टीजर रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब मेकर्स ने आज गुरुवार (14 मई) को फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया। तुषार ने अपने इंस्टाग्राम पर भी यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “उन्हें लगा कि यह सिर्फ एक खेल है...आत्माओं के पास कुछ और ही योजनाएं थीं।

इस मुश्किल महीने में हम सभी को कुछ हंसी की जरूरत है।” फिल्म में आपको हंसी, मजाक-मस्ती के बीच हॉरर का तड़का देखने को मिलेगा। ट्रेलर की शुरुआत होती है लाइट जाने से-जैसे ही कोई स्विच बोर्ड पर लाइट जलाने के लिए बटन दबाता है तभी अचानक सफेद साड़ी में लिपटी किसी लड़की का खौफनाक चेहरा दिखाई देता है और शुरू होता है असली खेल...दोस्तों के एक ग्रुप से ट्रेलर शुरू होता है, जो एक ओइजा बोर्ड के साथ खिलवाड़ करते नजर आते हैं।

फिल्म की कहानी ओइजा बोर्ड के ईर्द-गिर्द घूमती है। संगीथ सिवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म में सोनिया राठी, सिद्धि इदनानी, अभिषेक कुमार, जय ठक्कर के भी खास रोल हैं। फिल्म सौरभ आनंद और कुमार प्रियदर्शी ने लिखी है। फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी