न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी ने बताई 7 साल के रिलेशनशिप को छुपाने की वजह, भूमि ने पहनी ऐसी ड्रेस कि हो गईं ट्रॉल

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (37) की जब से एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी हुई है तब से ही यह कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Sep 2024 11:56:09

2 News : सोनाक्षी ने बताई 7 साल के रिलेशनशिप को छुपाने की वजह, भूमि ने पहनी ऐसी ड्रेस कि हो गईं ट्रॉल

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (37) की जब से एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी हुई है तब से ही यह कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। फैंस और मीडिया में भी इस प्यारी को जोड़ी को लेकर हमेशा उत्सकुता रहती है। दोनों ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस साल 23 जून को शादी कर ली थी। अब सोनाक्षी ने खुलासा किया है कि उन्होंने शादी से पहले अपने रिलेशन को प्राइवेट क्यों रखा और इस पर कभी बात क्यों नहीं की। हाल ही में दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा कि जिस तरह से लोगों ने हमें प्यार दिया है उसे पाकर हम खुद हैरान हैं।

शादी के बाद हमें ऑनलाइन बहुत सी चीजें पढ़ने को मिल रही थी। हालांकि हमने एक-दूसरे पर फोकस करना जरूरी समझा। हम दोनों ने 7 साल एक-दूसरे को डेट किया और अपने प्यार को सेलिब्रेट किया। लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं हमें उससे फर्क नहीं पड़ता। हमने कहा दुनिया भाड़ में जाए, हम तो अपना प्यार सेलिब्रेट करेंगे। शादी के बाद हमारे परिवार और दोस्तों को हमारे बीच सिर्फ प्यार ही प्यार नजर आया है।

हमने रिलेशन इसलिए प्राइवेट रखा क्योंकि ओपन करने पर काम पर से ध्यान हट जाता है और सब इसी पर बात करने लगते। मुझे लगता है कि हमें अपनी प्राइवेट चीजों को प्राइवेट ही रखना चाहिए। कलाकार होने के नाते आप पहले ही लाइमलाइट में होते हैं, ऐसे में जो बातें आपके पास प्राइवेट हैं उन्हें अपने पास ही रहने देना चाहिए।

इस फैसले के पीछे कोई बड़ी वजह नहीं थी। हम मिले, प्यार हुआ और हम बाहर जाने लगे। मुझे प्यार का एहसास पहले हुआ लेकिन जहीर को थोड़ा टाइम लगा। हालांकि जहीर को भी इस बात का एहसास होने के बाद हम रिलेशनशिप को पब्लिकली शेयर करने के लिए कंफर्टेबल हो गए।

अवार्ड फंक्शन में हिस्सा लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर की उर्फी जावेद से हुई तुलना

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (35) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। पहनावे की वजह से वह कई दफा ट्रॉल हो चुकी हैं। अब एक बार फिर भूमि इसी कारण सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। भूमि का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। भूमि शुक्रवार (27 सितंबर) रात एक अवार्ड फंक्शन में पहुंचीं।

भूमि ने जैसे ही वहां एंट्री मारी सबकी नजरें उनकी ड्रेस पर टिक गईं। उन्होंने व्हाइट कलर की एथनिक ड्रेस कैरी की थी। उनके ब्लाउज को देखकर सभी हैरान रह गए, जो ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक से बना था। इसके दोनों तरफ सांप बने हुए थे। भूमि ने अपने बालों को ओपन कर स्टाइल किया हुआ था। भूमि ने अपने लुक को लाइट मेकअप व न्यूड लिपस्टिक से कंप्लीट किया। भूमि ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। नेटिजंस उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “उर्फी से इंस्पायर ड्रेस है क्या?” दूसरे ने लिखा, “मुझे लगता है कि इनसे अच्छा तो उर्फी का ड्रेसिंग सेंस अच्छा है।”

तीसरे ने कहा, “बुलेट प्रूफ नागिन।” चौथे ने लिखा, “हे प्रभु हे हरी कृष्ण जगनाथम प्रेमानंदी ये क्या पहना।” कुछ दिन पहले भूमि एक इवेंट में कार्पेट लपेटकर पहुंची थीं। इससे भी पहले वह कुछ ऐसे ही अतरंगी आउटफिट्स में नजर आई हैं। ऐसे में लोगों ने अब उन्हें उर्फी जावेद से कम्पेयर करना शुरू कर दिया है। भूमि के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘भक्षक’ थी, जो फरवरी में रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री