न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी सिन्हा की साउथ में एंट्री! एक्शन और सस्पेंस से भरपूर होगी तेलुगू फिल्म 'जटाधारा'

फिल्म में सुधीर बाबू भी मुख्य भूमिका में होंगे। हालांकि, अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सोनाक्षी को फिल्म में एक दमदार और अनोखी भूमिका के लिए कास्ट किया गया है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 4:25:29

सोनाक्षी सिन्हा की साउथ में एंट्री! एक्शन और सस्पेंस से भरपूर होगी तेलुगू फिल्म 'जटाधारा'

बॉलीवुड में ‘दबंग’ और ‘तेवर’ जैसी हिट फिल्में देने वाली सोनाक्षी सिन्हा अब साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी जल्द ही तेलुगू फिल्म ‘जटाधारा’ में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।

फिल्म में सुधीर बाबू भी मुख्य भूमिका में होंगे। हालांकि, अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सोनाक्षी को फिल्म में एक दमदार और अनोखी भूमिका के लिए कास्ट किया गया है।

एक्शन और सस्पेंस से भरपूर होगी ‘जटाधारा’

हाल ही में हैदराबाद के एक मंदिर में फिल्म का मुहूर्त पूजन किया गया, जिसमें निर्देशक हरीश शंकर, ‘पुष्पा 2: द रूल’ के निर्माता रवि शंकर सहित फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।

‘जटाधारा’ सिर्फ एक एक्शन-थ्रिलर ही नहीं, बल्कि इसमें पौराणिक कथाओं को एक रोमांचक मोड़ के साथ पेश किया गया है। सुधीर बाबू इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, और यह प्रोजेक्ट दर्शकों के लिए एक नया और दिलचस्प अनुभव साबित हो सकता है।

पौराणिक कथाओं और वैज्ञानिक तथ्यों का अनूठा संगम

फिल्म ‘जटाधारा’ को लेकर सुधीर बाबू ने कहा, "मैं इस नई जर्नी के लिए बेहद रोमांचित हूं। ‘जटाधारा’ का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है, और मैं इस किरदार को निभाने के लिए उत्सुक हूं।"

उन्होंने आगे बताया कि "इस फिल्म की स्क्रिप्ट में हमारी समृद्ध पौराणिक मान्यताओं को वैज्ञानिक तथ्यों के साथ बहुत ही खूबसूरती से जोड़ा गया है। यह दर्शकों के लिए एक नया और शानदार अनुभव लेकर आएगी, जो उन पर गहरा प्रभाव छोड़ेगी।"

इन फिल्मों में भी दिखेंगी सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘जटाधारा’ के अलावा उनके पास ‘तू है मेरी किरण’ भी है, जिसमें वह अपने पति और एक्टर जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, वह ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ में भी अहम भूमिका निभाने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ