न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी ने प्रेग्नेंसी की अटकलों पर कही यह बात, हिना ने पोस्ट शेयर कर बताया पिछले 15-20 दिन का दर्द

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इसी साल 23 जून को हुई थी। पिछले कुछ समय से सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Dec 2024 12:49:26

2 News : सोनाक्षी ने प्रेग्नेंसी की अटकलों पर कही यह बात, हिना ने पोस्ट शेयर कर बताया पिछले 15-20 दिन का दर्द

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इसी साल 23 जून को हुई थी। पिछले कुछ समय से सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इसे लेकर ज्यादा ही उत्साहित नजर आते हैं। बहरहाल सोनाक्षी ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने कहा कि दोस्तों, मैं यहां पर कहना चाहती हूं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। मैं बस मोटी हो चुकी हूं। सोनाक्षी ने इस बात का भी मजाक उड़ाया कि कैसे किसी ने जहीर को ‘गुडन्यूज’ के लिए बधाई भी दे दी।

कपल ने इस बात पर हंसते हुए कहा कि हम अपनी शादी के बाद से ही यात्रा करने और शानदार लंच और डिनर में इतने व्यस्त रहे हैं कि हमें किसी और चीज पर ध्यान देने का समय ही नहीं मिला। उन्होंने मजेदार अंदाज में बताया कि कैसे उनके कुत्तों के साथ एक फोटो ने अफवाहों को हवा दी। इंटरनेट की कल्पनाएं बेतहाशा चलती हैं। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी और जहीर शादी के बाद से ही कई दफा विदेश घूम आए हैं। वे इन हसीन पलों को फोटो और वीडियो के माध्यम से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर करते रहते हैं।

बता दें हाल ही जहीर ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर आयोजित बर्थडे पार्टी में जहीर के सास-ससुर पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भी नजर आई थीं। सोनाक्षी और जहीर की शादी से पहले कहा गया था कि एक्ट्रेस के माता-पिता इससे खुश नहीं थे, जो बात में गलत साबित हुई। हालांकि सोनाक्षी के जुड़वां भाई लव और कुश अभी तक नाराज बताए जा रहे हैं।

मैंने इससे लड़ाई की और मैं अभी भी लड़ रही हूं : हिना खान

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। हिना लगातार हेल्थ को लेकर अपडेट देती रहती हैं। हिना ने हाल ही फैंस को बताया कि उनके लिए पिछले कुछ दिन कितने मुश्किल और दर्द भरे रहे हैं। हिना ने बुधवार (11 दिसंबर) को इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “पिछले 15-20 दिन मेरे लिए इस सफर में शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से सबसे मुश्किल रहे हैं। निशान आए और मैंने बिना डरे उनका सामना करने के लिए अपना सब कुछ दिया।

आखिरकार मैं कैसे उस दर्द और शारीरिक सीमाओं के आगे झुक सकती हूं जिनसे मुझे गुजरना पड़ा। मैंने इससे लड़ाई की और मैं अभी भी लड़ रही हूं। सारे दर्द से बाहर निकलने के लिए, मुझे पॉजिटिविटी की साइकल को जारी रखने के लिए जानबूझकर मुस्कुराहट के साथ बैलेंस ढूंढना होगा, बस इसी उम्मीद में कि असली खुशी स्वाभाविक रूप से आएगी।

और ऐसा हुआ भी। ये मेरा खुद के लिए और आप सभी के लिए मैसेज है...जीवन सिर्फ कहने से नहीं चलता है, हमें हर दिन, बार-बार परिस्थितियों की परवाह किए बिना उस विकल्प को चुनने की आवश्यकता है। उम्मीद कि आपको अपने जीवन में आने वाली लड़ाइयों से लड़ने के लिए ऐसी ही ताकत मिले। आशा है कि हम सभी विजयी रहें! इसलिए मुस्कुराना न भूलें।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री