न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी ने कहा-हम दोनों के बीच कभी नहीं आएगा धर्म, BB 18 की कंटेस्टेंट हुई ऊप्स मोमेंट की शिकार, वीडियो…

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में एक्टर जहीर इकबाल संग शादी की थी। दोनों करीब 7 साल से रिलेशनशिप में थे, जिसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 8:57:35

2 News : सोनाक्षी ने कहा-हम दोनों के बीच कभी नहीं आएगा धर्म, BB 18 की कंटेस्टेंट हुई ऊप्स मोमेंट की शिकार, वीडियो…

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (38) ने पिछले साल जून में एक्टर जहीर इकबाल संग शादी की थी। दोनों करीब 7 साल से रिलेशनशिप में थे, जिसका खुलासा खुद सोनाक्षी ने किया था। सोनाक्षी अपने पति के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर प्यारे पलों की झलकियां फोटो और वीडियो के माध्यम से शेयर करती हैं। यह देख फैंस उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। हालांकि जब सोनाक्षी ने दूसरे धर्म के शख्स के साथ शादी की थी तो उन्हें काफी ट्रॉल किया गया था। यहां तक कि आज भी उन्हें कई चीजें सुनने को मिलती हैं। अब सोनाक्षी ने जहीर और अपने बीच धर्म को लेकर बात की है।

‘द राइट एंगल विद सोनल कालरा’ के साथ बातचीत में जब सोनाक्षी से सवाल किया गया कि क्या धर्म कभी उनके रिश्ते के बीच आया है तो उन्होंने कहा कि हम एक कपल के रूप में जैसे हैं। घर पर हम जिस तरह से रहते हैं, जिस तरह से हम अलग-अलग तरीकों से पले-बढ़े हैं, उसके अनुसार कुछ रीति-रिवाज हैं जिनका पालन वे और उनका परिवार करते हैं, जिनका मैं सचमुच रस्पेक्ट करती हूं। वहीं कुछ रीति-रिवाज हैं जिनका मैं और मेरा परिवार पालन करते हैं, जिनका वे सम्मान करते हैं। धर्म एक ऐसी चीज है जो हम दोनों के बीच कभी नहीं आएगी।

जब सोनाक्षी से पूछा गया कि जहीर जब उनके माता-पिता के घर जाते हैं तो उन्हें कैसा ट्रीटमेंट मिलता है तो उन्होंने कहा कि जब वे आते हैं तो सब भाग खड़े होते हैं और कहते हैं, 'जहीर आ रहे हैं, दामाद जी आ रहे हैं।' मेरी मां पूछती रहती हैं कि क्या खाएगा, क्या खाएगा और मेरे पापा उसके साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं। मुझे लगता है कि वो दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं। जब मैं कमरे में एंट्री करती हूं, तो आमतौर पर वे दोनों बातें करते रहते हैं और मैं चुपचाप बैठी रहती हूं।

सोनाक्षी ने जहीर की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसे इंसान हैं जिनके साथ बचपन जैसा मासूमपन और हंसी-मजाक बरकरार रहता है। शादी से पहले मुझे इस कमी का अहसास था, लेकिन अब मेरी जिंदगी में यह खुशियां वापस आ गई हैं। उल्लेखनीय है कि जब सोनाक्षी की शादी हुई थी तो कहा गया था कि उनके माता-पिता पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा इससे नाराज हैं। हालांकि दोनों ने शादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बता दिया कि उनकी कोई नाराजगी नहीं है। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘निकिता रॉय’ थी। इसके डायरेक्टर सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। अब सोनाक्षी साउथ इंडियन मूवी ‘जटाधरा’ में नजर आएंगी।

रेड कलर की ड्रेस पहनकर किसी इवेंट में हिस्सा लेने जा रही थीं कशिश कपूर

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट कशिश कपूर फिलहाल सुर्खियों में हैं। कशिश का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनका ऊप्स मोमेंट कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो 'बॉलीवुड तड़का' के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कशिश रेड कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। कशिश किसी इवेंट में जाती दिख रही हैं। कशिश को देखते ही पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की होड़ में लग जाते हैं।

ऐसे में पैपराजी को पोज देने के लिए कशिश जैसे ही अपनी ड्रेस को आगे से ठीक खींचकर ठीक करने की कोशिश करती हैं, वो कुछ ज्यादा ही खिसक जाता है और उनका सिलिकॉन पैच दिखने लगता है और वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में तुरंत दो लड़कियां आकर उन्हें बताती हैं और उसे ठीक करती हैं। इसके बाद कशिश का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वो पैपराजी से ये कहती दिख रही हैं कि प्लीज मेरा अच्छा वीडियो ही डालना। कशिश को अपनी गलती के चलते शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। एक यूजर ने लिखा, “इसने खुद नीचे किया खींचकर।”

एक दूसरा पैपराजी के लिए लिखता है, “घटिया सबसे घटिया तो आप लोगों की उसी चीज को हाईलाइट करके दिखाते हो। आपके अंदर भी तो इंसानियत नहीं है आपको भी तो गंदा दिखाना है हर चीज को।” तीसरे ने लिखा, “साफ दिख रहा है कशिश ने जानकर खुद ऐसा किया।” चौथे ने लिखा, “कैसे पागल लोग हैं।” पांचवें ने लिखा, “कितनी गंदी है।” छठे ने लिखा, “जानबूझकर खींचा है।” सातवें ने लिखा, ‘जब बिकिनी पहनकर घूमती हो तो क्या ही ऊप्स मोमेंट का शिकार।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह