न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी की फिल्म ‘निकिता रॉय’ का ट्रेलर रिलीज, नील ने फ्लॉप फिल्मों को लेकर दिया अक्षय का उदाहरण

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। तब से ही यह जोड़ी लगातार खबरों में है। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 8:30:09

2 News : सोनाक्षी की फिल्म ‘निकिता रॉय’ का ट्रेलर रिलीज, नील ने फ्लॉप फिल्मों को लेकर दिया अक्षय का उदाहरण

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। तब से ही यह जोड़ी लगातार खबरों में है। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछली बार फिल्म 'काकुडा' में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म 12 जुलाई 2024 को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हुई थी। अब सोनाक्षी जल्द ही फिल्म 'निकिता रॉय' के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि सोनाक्षी करीब 3 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। 'निकिता रॉय' को 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

निर्माताओं ने आज बुधवार (11 जून) को मूवी का ट्रेलर जारी कर दिया। इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म का डायरेक्शन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा कर रहे हैं। सोनाक्षी के साथ इस मूवी में परेश रावल, सुहैल नय्यर और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सोनाक्षी ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “एक ऐसी दुनिया में आइए, जहां हकीकत धुंधली और अज्ञात हावी हो जाता है। रोमांच और दिमाग घुमा देने वाले रहस्य के लिए तैयार हो जाइए।” परेश फिल्म में ‘अमरदीप’ का किरदार निभा रहे हैं, जिनकी बातों को लोग अंधभक्तों की तरह मानते हैं।

सोनाक्षी और परेश एक-दूसरे के आमने-सामने हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कैसे सोनाक्षी, परेश रावल का सच दुनिया के सामने लाती हैं। डर, सस्पेंस के साथ फिल्म में खूब सारा थ्रिल भी लोगों को देखने को मिलने वाला है। ट्रेलर में अर्जुन भी एक खास किरदार में दिख रहे हैं और उनका लुक भी काफी अलग है। अर्जुन फिल्म में सोनाक्षी की मदद करते दिखेंगे।

2 News : सोनाक्षी की फिल्म ‘निकिता रॉय’ का ट्रेलर रिलीज, नील ने फ्लॉप फिल्मों को लेकर दिया अक्षय का उदाहरण

नील नितिन मुकेश ने कहा, हमारी 2 फिल्में फ्लॉप होते ही कहते हैं करिअर खत्म…

एक्टर नील नितिन मुकेश को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। कई सफल और लोकप्रिय फिल्मों में काम करने के बावजूद नील को वो पहचान नहीं मिली जिसके वे हकदार थे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नील ने करिअर को लेकर खुलकर बात की। वरिंदर चावला को दिए इंटरव्यू में नील ने कहा कि इंडस्ट्री के लोग एक्टर्स का मूल्यांकन उनकी बॉक्स ऑफिस सफलता के आधार पर करते हैं। उनके काम को नजरअंदाज किया जाता है।

कई एक्टर्स को 10 फ्लॉप फिल्में देने की आजादी है और फिर भी उन्हें 100 करोड़ रुपए के बजट वाली 11वीं फिल्म दी जाती है। मैंने कई बड़े एक्टर्स को फ्लॉप फिल्में देते देखा है, लेकिन उन्हें मौके मिलते रहते हैं। मगर हमारे लिए, अगर लगातार दो फ्लॉप फिल्में आती हैं, तो वे कहते हैं कि अब घर पर रहो। यही गलत बात है। क्या उन्होंने अभी 10 फ्लॉप फिल्में नहीं दी हैं? आपने उन्हें कमबैक करने के लिए उनकी 11वीं 100 करोड़ रुपए की फिल्म दी है, लेकिन यहां, दो फिल्में अच्छी नहीं चलती हैं और आप कहते हैं कि करिअर खत्म हो गया।

आपका क्या मतलब है कि करिअर खत्म हो गया है? भले ही फिल्में अच्छी न चली हों और आपके काम की तारीफ भी हुई हो, लोग आपको तुरंत ही खारिज करने के लिए तैयार हो जाते हैं और उन्हें इससे खुशी मिलती है। अक्षय कुमार पिछले कुछ सालों से लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं। उनकी लगातार हिट फिल्मों से ज्यादा फ्लॉप फिल्में आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज