न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से पहले ससुरालवालों से मिलने पहुंचीं सोनाक्षी, एक्ट्रेस ने फादर्स डे पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा को ऐसे किया विश

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी ‘नोटबुक’ फेम एक्टर जहीर इकबाल के साथ हो रही है। सोनाक्षी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Jun 2024 11:06:32

शादी से पहले ससुरालवालों से मिलने पहुंचीं सोनाक्षी, एक्ट्रेस ने फादर्स डे पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा को ऐसे किया विश

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी ‘नोटबुक’ फेम एक्टर जहीर इकबाल के साथ हो रही है। सोनाक्षी और जहीर ने ‘डबल एक्सएल’ फिल्म में स्क्रीन शेयर की थी। शादी 23 जून को होगी और और इसमें कुछ खास और करीबी लोग ही शामिल होंगे। शादी को लेकर काफी उत्साहित सोनाक्षी ने हाल ही अपने ससुरालवालों से मुलाकात की, जिसकी मस्ती भरी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

इसमें सोनाक्षी अपने होने वाले ससुर, सास और ननद के साथ घुलती-मिलती दिखीं। जहीर की बहन सनम रतनसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मुलाकात की ये तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें सोनाक्षी ने अपने ससुर इकबाल रतनसी को गले लगाया हुआ है और उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान है। जहीर मां और बहन के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनम ने हार्ट इमोजी बनाई है। इस तस्वीर को जहीर ने भी री-पोस्ट किया। सनम ने पिछले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ के लिए सोनाक्षी की स्टाइलिंग की थी। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी और जहीर पिछले 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि जहीर के पिता जौहरी और व्यापारी हैं। यह परिवार सुपरस्टार सलमान खान के बहुत करीब हैं। जहीर की मां हाउसवाइफ हैं। जहीर का एक छोटा भाई भी है जो कंप्यूटर इंजीनियर है। शादी का इनविटेशन कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,zaheer iqbal actor zaheer iqbal,sonakshi zaheer,sonakshi zaheer marriage,sonakshi in laws,shatrughan sinha,international fathers day

सोनाक्षी की शादी का सवाल करने पर शत्रुघ्न ने दिया था यह जवाब

सोनाक्षी ने रविवार (16 जून) को पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें फादर्स डे विश किया। सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर कर लिखा, “हैप्पी फादर्स डे, आप मेरी ताकत हो..।” इसी के साथ सोनाक्षी ने तीन दिल वाली लाल इमोजी भी लगाई। जानकारी के अनुसार सोनाक्षी और जहीर 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।

इसी दिन शाम को मुंबई स्थित बैस्टियन रेस्त्रां में दोनों ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। हाल ही एक्टर व राजनेता शत्रुघ्न से जब शादी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। आजकल के बच्चे खुद फैसला लेते हैं और पैरेंट्स को बस इन्फॉर्म करते हैं। अगर सोनाक्षी उन्हें शादी के बारे में बताएंगी तो वो खुशी खुशी आशीर्वाद देने जाएंगे।

शत्रुघ्न के इस बयान से कयास लगाया जा रहा था कि वो शादी से खुश नहीं हैं। सोनाक्षी का वर्कफ्रंट देखें तो उन्हें करिअर की शुरुआत 2010 में सलमान की फिल्म 'दबंग' से की थी। वह अब तक 'राउडी राठौर', 'लुटेरा', 'हॉलिडे', 'कलंक', 'दबंग 3' समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क