न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंटेस्टेंट की प्रस्तुति देख इसलिए रो पड़ीं सोनाक्षी, ‘भूल भुलैया 3’ के बाद फिर साथ काम करेंगी तृप्ति-माधुरी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी को 3 महीने हो चुके हैं। हालांकि यह जोड़ी अभी भी सुर्खियों में बनी हुई है। सोनाक्षी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Sep 2024 7:20:36

2 News : कंटेस्टेंट की प्रस्तुति देख इसलिए रो पड़ीं सोनाक्षी, ‘भूल भुलैया 3’ के बाद फिर साथ काम करेंगी तृप्ति-माधुरी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी को 3 महीने हो चुके हैं। हालांकि यह जोड़ी अभी भी सुर्खियों में बनी हुई है। सोनाक्षी ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर के साथ सिविल मैरिज की थी। उसी दिन उन्होंने एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से छा गए थे। यह कपल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहा है।

दोनों कभी देश तो कभी परदेस में घूमने का मजा लेते नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इसकी झलक भी दिखाते हैं। हाल ही में सोनाक्षी और जहीर टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के मंच पर पहुंचे। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी। एक एक्ट को देखकर सोनाक्षी फूट-फूटकर रोने लगीं। यह वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल शो का प्रोमो सामने आया है। इसमें दिखाया गया है कि सोनाक्षी पति के साथ डांस के मंच पर पहुंचीं। इस दौरान कंटेस्टेंट ने कई प्रस्तुति दी।

सोनाक्षी और जहीर ने भी एक खूबसूरत रोमांटिक डांस से लोगों का दिल जीत लिया। कंटेस्टेंट ईशानी ने अपनी प्रस्तुति से सोनाक्षी को रुला दिया। इसमें एक बेटी की शादी से लेकर विदाई तक का सफर दिखाया गया। इस पर सोनाक्षी को अपनी विदाई याद आ गई। वह मां पूनम और पिता शत्रुघ्न सिन्हा को याद कर रोने लगती हैं। सोनाक्षी ने ईशानी से कहा, “बहुत ही अच्छी परफॉर्मेंस थी।”

उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी और जहीर को अलग-अलग धर्म का होने से शादी के बाद खूब ट्रॉल किया गया था। इसके अलावा शादी से पहले आई रिपोर्टों में कहा गया था कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा इस रिश्ते से खुश नहीं थे। हालांकि बाद में शत्रुघ्न ने शादी में शिरकत कर इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया। फिर भी सोनाक्षी के भाइयों लव-कुश की नाराजगी की खबरें भी चलती रहीं। हाल ही सोनाक्षी व जहीर ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट की थी। इस पर भी सोनाक्षी को खूब घेरा गया।

तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की कॉमेडी ड्रामा फिल्म की शूटिंग अगले साल होगी

तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी नजर आएंगे। हालांकि माधुरी का कैमियो है। इस बीच तृप्ति और माधुरी को साथ देखने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है। वे इस फिल्म के बाद एक और फिल्म में स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक सुरेश त्रिवेणी यह फिल्म बनाएंगे, जिन्होंने विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' और 'जलसा' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। अगले साल मार्च-अप्रैल में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म मुख्य रूप से 3 किरदारों पर केंद्रित होगी। हीरो का चयन बाकी है।

माधुरी फिल्म में तृप्ति की मां का रोल करेंगी। तृप्ति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो 11 अक्टूबर को राजकुमार राव के साथ उनकी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' रिलीज होगी। वह करण जौहर की फिल्म 'धड़क 2' तथा विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म में भी नजर आएंगी। दूसरी ओर, माधुरी को पिछली बार 2022 में फिल्म 'मजा मा' में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री