न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी ने ससुराल में खाना बनाने पर कही यह बात, नेहा से तलाक व प्रेग्नेंसी की खबरों पर बोले रोहनप्रीत

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को हुई थी। कुछ कारणों से यह शादी काफी चर्चित रही। इंटर फेथ (अलग-अलग धर्म) मैरिज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Sep 2024 2:10:36

2 News : सोनाक्षी ने ससुराल में खाना बनाने पर कही यह बात, नेहा से तलाक व प्रेग्नेंसी की खबरों पर बोले रोहनप्रीत

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को हुई थी। कुछ कारणों से यह शादी काफी चर्चित रही। इंटर फेथ (अलग-अलग धर्म) मैरिज होने से सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनाक्षी को जबरदस्त तरीके से ट्रॉल किया। साथ ही कई दिनों तक यह बात भी चलती रही की सोनाक्षी के पिता नेता व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनके दोनों भाई लव व कुश को शादी से एतराज था। हालांकि बाद में शत्रुघ्न ने साफ कर दिया था कि उन्हें कोई गिला-शिकवा नहीं है। अब सोनाक्षी व जहीर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

दोनों जब-तब अपने अच्छे पलों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इस बीच सोनाक्षी ने जहीर की मौजूदगी में एक इवेंट के दौरान खाना बनाने को लेकर खाना बनाने को लेकर अपना अनुभव बताया। सोनाक्षी ने कहा कि आज के समय में महिलाओं पर खाना बनाने का ऐसा कोई दबाव नहीं है, क्योंकि सभी जानते हैं कि उनका अपना कामकाजी और घरेलू जीवन होता है। मैं सच में खुशकिस्मत हूं कि मुझ पर खाना बनाने का दबाव नहीं है।

अगर मैं खाना बनाना भी चाहती हूं, तो यह इसलिए बनाऊंगी क्योंकि मैं खाना बनाना चाहती हूं। इवेंट में सोनाक्षी ने सत्तू का पराठा बनाया, जबकि जहीर ने एवोकाडो सुशी तैयार की। सोनाक्षी ने कहा कि यह पहली बार है जब मैंने सच में कुछ पकाने की कोशिश की, वो भी इतने सारे लोगों के सामने। मैं बहुत दबाव में थी, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने काफी अच्छा किया…मैंने इसे एन्जॉय किया। मैं भविष्य में और भी खाना बनाना सीखना चाहूंगी। आज सबसे खुश मेरी मां होगी। वह शानदार खाना बनाती हैं। उन्होंने सोचा था कि उनकी बेटी एक अच्छी शेफ बनेगी, जो कभी नहीं हुआ।

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,zaheer iqbal,actor zaheer iqbal,sonakshi zaheer,sonakshi cooking,rohanpreet singh,neha kakar,neha rohanpreet

रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ की शादी को हो चुके हैं करीब 4 साल

नेहा कक्कड़ मौजूदा दौर की बेस्ट सिंगर्स में से एक मानी जाती हैं। नेहा ने बॉलीवुड के कई बेहतरीन गानों को अपने सुरों से सजाया है। उनकी दिलकश आवाज लोगों को दीवाना बना देती है। नेहा को ‘इंडियन आइडल’ शो होस्ट करने से भी खूब लोकप्रियता मिली। नेहा की निजी जिंदगी देखें तो उन्होंने साल 2020 में सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की थी। रोहनप्रीत सिंह इन दिनों अपने नए गाने ‘काला माल’ को लेकर लाइमलाइट में है।

इसमें रोहनप्रीत के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ विनर सना मकबूल हैं। इस बीच रोहनप्रीत ने एक इंटरव्यू में नेहा संग तलाक और प्रेग्नेंसी की खबरों पर रिएक्शन दी। रोहनप्रीत ने सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में कहा कि तलाक की खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं है। आप किसका-किसका मुंह बंद करोगे. जिसे जो अच्छा लग रहा, उन्हें वो करने देना चाहिए। हो सकता है लोगों को ये सब करके खुशी मिल रही हो। ऐसे में किसी की खुशी क्यों छीननी।

जिसे जो अच्छा लग रहा, उसे करने दो। सबसे क्रेजी तो एक ये प्रेग्नेंसी वाली न्यूज है। इससे पहले रोहनप्रीत ने टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में तलाक की अफवाहों पर कहा कि ट्रोल्स को लगता है ये सब करके व्यूज मिलेंगे। मुझे लगता है कि ऐसा नेगेटिव लिखते है लोगों के बारे में तो लगता है, मजा आ गया। शायद इनको ये सब चीजें करके खुशी मिल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री