सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पिछले साल जून में हुई थी। एक-दूसरे को 7 साल डेट करने के बाद वे विवाह बंधन में बंध गए। शादी में उनके करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे. जबकि वेडिंग रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुए दिखाई देते रहते हैं। फैंस कपल के फनी वीडियो को काफी पसंद करते हैं। हालांकि कुछ यूजर्स की नजरें हमेशा सोनाक्षी के बेबी बंप पर रहती है। जब भी सोनाक्षी एथनिक वियर या ढीले कपड़े पहनती हैं, तो लोग अटकलें लगाने लगते हैं कि शायद वह प्रेग्नेंट हैं।
उन्हें बेसब्री से गुडन्यूज का इंतजार है। कपल कई बार ऐसी अफवाहों में छाया रहा है। अब सोनाक्षी ने खुद प्रेग्नेंसी की रूमर्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। फोटो में सोनाक्षी अपने पति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इतिहास में सबसे लंबी प्रेग्नेंसी (उनके प्यारे और अति-बुद्धिमान मीडिया के अनुसार, 16 महीने और अब भी जारी है) का विश्व रिकॉर्ड रखने वाली सिर्फ अपने पेट के चारों ओर हाथ रखकर पोज देने के लिए। रिएक्शन के लिए आखिरी स्लाइड पर जाएं और फिर इस दिवाली पर अपनी चमक बिखेरते रहें।”
तस्वीरों में सोनाक्षी एक शाही बेज और सुनहरे कढ़ाई वाले आउटफिट में दिखाई दे रही हैं, जिसके साथ उन्होंने भारी झुमके और गजरा कैरी किया और कम मेकअप किया। वहीं आखिरी तस्वीर की बात करें तो सोनाक्षी पति के साथ जोर से हंसते हुए नजर आ रही हैं। इस तरह से साफ हो चुका है कि कपल अभी माता-पिता बनने के बारे में नहीं सोच रहे।














