न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बगैर इजाजत Photos का इस्तेमाल करने पर ब्रांड्स पर भड़कीं सोनाक्षी, एक्शन की चेतावनी के साथ लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (38) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। इसके अलावा सोनाक्षी अपने बिंदास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 11:35:02

बगैर इजाजत Photos का इस्तेमाल करने पर ब्रांड्स पर भड़कीं सोनाक्षी, एक्शन की चेतावनी के साथ लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (38) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। इसके अलावा सोनाक्षी अपने बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह कोई भी बात पर खुलकर अपनी राय रखती हैं और उन्हें किसी की परवाह नहीं। इस बीच सोनाक्षी ने अब सोशल मीडिया पर उन ब्रांड्स को लताड़ा है जो इजाजत के बगैर उनकी फोटो का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोनाक्षी ने इसको लेकर एक लंबी पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। सोनाक्षी ने लिखा, “मैं वो हूं जो ऑनलाइन बहुत शॉपिंग करती हूं और मैं देखती हूं कि कई ब्रांड्स में मेरी फोटोज का इस्तेमाल किया है बिना किसी परमिशन या मेरी राय लिए बिना।

ये सब कैसे एक्सेप्ट किया जा सकता है? जब एक आर्टिस्ट आपके आउटफिट या ज्वैलरी पहनता है एक पोस्ट की जाती है जिसमें ब्रांड को क्रेडिट दिया जाता है। लेकिन उन फोटो को अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर यूज करना कितना सही है? ये ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर नहीं किया जा रहा? इन चीजों को लेकर एथिकल होना चाहिए। मेरा कहना है कि इससे पहले कि मैं आपको कॉल करना शुरू करूं, मेरी फोटो को हटा दें या मुझे बताएं कि मैं अपना नोटिस कहां भेज सकती हूं...ये आपकी मर्जी है।”

इसके बाद उन्होंने हंसी वाली इमोजी लगाई है। सोनाक्षी को इस मामले में 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस तब्बू का सपोर्ट मिला है। तब्बू ने सोनाक्षी की स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा मेरी भी यही राय है। थैंक्यू सोनाक्षी सिन्हा। इस पर सोनाक्षी ने लिखा कि मैं जानती थी कि मैं अकेली नहीं हूं, जो ये सोचती हूं।

हाल ही सोनाक्षी ने शेयर किया था गणेश जी की आरती करते हुए का वीडियो

कुछ दिनों पहले सोनाक्षी ने अपने पति जहीर इकबाल संग गणपति बप्पा की आरती करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में सोनाक्षी गणेश जी की आरती गाती हुई दिखाई दे रही थीं। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा था, “ॐ गं गणपतये नमः. आप सबको गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, बप्पा हम सबको शांति, प्रेम और धैर्य प्रदान करें।” यह वीडियो सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर का था। इस साल गणेश चतुर्थी का उत्सव उनके घर पर आयोजित किया गया था, जहां सलमान ने गणपति बप्पा का स्वागत किया था।

इस दौरान सलमान सहित उनके परिवार वालों ने गणपति जी की आरती की। बाद में गणपति विसर्जन के दौरान सोनाक्षी-जहीर, सलमान के साथ ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए थे। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘निकिता रॉय’ थी, जो जुलाई में रिलीज हुई थी। सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा इसके डायरेक्टर थे। हालांकि फिल्म नहीं चली। सोनाक्षी अब ‘जटाधारा’ फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें सुधीर बाबू लीड रोल में हैं। हाल ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने पसंद किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह