न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी ने जहीर के साथ शादी करने पर कहा-हमने कभी नहीं की धर्म पर बात, बताया रजिस्टर्ड मैरिज का कारण

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कई साल के रिलेशनशिप के बाद एक्टर जहीर इकबाल के साथ 23 जून 2024 को इंटरफेथ शादी रचाई थी। उसके बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 12:59:19

सोनाक्षी ने जहीर के साथ शादी करने पर कहा-हमने कभी नहीं की धर्म पर बात, बताया रजिस्टर्ड मैरिज का कारण

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कई साल के रिलेशनशिप के बाद एक्टर जहीर इकबाल के साथ 23 जून 2024 को इंटरफेथ शादी रचाई थी। उसके बाद कपल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया गया। उनकी शादी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में रही। अब सोनाक्षी ने हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में अलग धर्म के लड़के से शादी करने पर चुप्पी तोड़ी। सोनाक्षी ने खुलासा किया कि अपने रिश्ते के 7 सालों के दौरान दोनों ने कभी भी धर्म के बारे में बात नहीं की। सोनाक्षी ने कहा कि हम धर्म नहीं देख रहे थे। हम दोनों शादी करना चाहते थे।

वह मुझ पर अपना धर्म नहीं थोप रहे। मैं उन पर अपना धर्म नहीं थोप रही। हमने कभी धर्म के बारे में कोई चर्चा नहीं की। दोनों का अलग-अलग कल्चर और रीति-रिवाज हैं। दोनों एक-दूसरे के धर्म और परिवार का पूरा सम्मान करते हैं। वे अपने घर में कुछ परंपराओं का पालन करते हैं। मैं अपने घर में कुछ परंपराओं का पालन करती हूं। मैं उनका और उनकी संस्कृति का सम्मान करती हूं। वो मेरा और मेरे पूरे परिवार का सम्मान करते हैं। ऐसा ही होना चाहिए। सोनाक्षी ने आगे बताया कि उन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज क्यों की थी।

सोनाक्षी ने कहा कि शादी करने का सबसे अच्छा तरीका स्पेशल मैरिज एक्ट था, जहां किसी को धर्म बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। मैं हिंदू रहूंगी और वो मुसलमान। प्यार करने वाले दो लोगों ने शादी कर ली। बता दें कि शादी के बाद सोनाक्षी ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ शानदार जश्न भी मनाया। उसके बाद वह कई दफा जहीर के साथ हनीमून पर विदेश जा चुकी हैं। सोनाक्षी और जहीर अपने प्यारे पलों को सोशल मीडिया पर भी लगातार शेयर करते हैं।

सोनाक्षी ने जहीर के साथ शादी करने पर कहा-हमने कभी नहीं की धर्म पर बात, बताया रजिस्टर्ड मैरिज का कारण

…इसलिए मैं सिर्फ विदेश में ही स्विमिंग करना पसंद करती हूं : सोनाक्षी सिन्हा

इंटरव्यू में सोनाक्षी से स्विमवियर पहनते समय असहज महसूस करने से जुड़ा सवाल किया गया। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे हमेशा ऐसा महसूस हुआ है। खासकर जब मैं बड़ी हो रही थी, तो स्विमिंग नहीं करती थी। खासकर इस देश में ही नहीं करती थी। सोनाक्षी ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि पता नहीं कौन कहां से फोटो खींच लेगा और फिर वो इंटरनेट पर वायरल हो जाएगी। इसलिए मैं सिर्फ विदेश में ही स्विमिंग करना पसंद करती हूं।

उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में आती हैं, जिन्हें वर्सेटाइल एक्टिंग और दमदार पर्सनलिटी के लिए जाना जाता है। ‘दबंग’, ‘राऊडी राठौड़’ और ‘सन ऑफ सरदार’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सोनाक्षी पिछले साल संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में दिखी थीं। सोनाक्षी आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘ककुड़ा’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी थे। अब वह जल्द ही ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ में दिखाई देंगी, जिसमें परेश रावल और सुहैल नैयर भी अहम भूमिका में होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड