न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी ने जहीर के बर्थडे पर कबूला रिश्ता! विद्युत ने इजिप्ट में मनाया जन्मदिन, नंदिता ने शेयर की फोटो

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल को लेकर पिछले कई दिनों से कहा जा रहा है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Dec 2021 12:31:37

सोनाक्षी ने जहीर के बर्थडे पर कबूला रिश्ता! विद्युत ने इजिप्ट में मनाया जन्मदिन, नंदिता ने शेयर की फोटो

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल को लेकर पिछले कई दिनों से कहा जा रहा है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस रिश्ते पर कुछ भी नहीं बोला है। सोनाक्षी ने जहीर के बर्थडे पर एक पोस्ट लिखी है, जिसके बाद माना जा रहा है कि उन्होंने रिश्ता कबूल कर लिया है। दरअसल जहीर ने शुक्रवार (10 दिसंबर) को अपना बर्थडे मनाया। इस मौके पर सोनाक्षी ने जहीर के साथ खुद की फोटो शेयर की है। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, 'दुनिया के सबसे ज्यादा परेशान करने वाले इंसान को हैप्पी बर्थडे। तुम दुनिया के सबसे बेहतरीन इंसान भी हो। ऐसा कैसे हो सकता है? ऐसे कैसे हो तुम? जन्म लेने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे। बाय।’ जहीर ने भी सोनाक्षी की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘लेकिन वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है।’

जहीर ने दूसरे कमेंट में लिखा, ‘क्या आधिकारिक तौर पर आपको अब मेरी हीरोईन कह सकता हूं।’ उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी और जहीर जल्द ही फिल्म डबल एक्स एल में साथ दिखेंगे। जहीर सुपरस्टार सलमान खान के बेहद करीब हैं। सलमान और जहीर के पिता इकबाल रत्नालसी बचपन के दोस्त हैं। जहीर को सलमान ने फिल्म नोटबुक के जरिए लॉन्च किया था। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाक्षी के पिता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दो दिन पहले गुरुवार (9 दिसंबर) को अपना 76वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सोनाक्षी ने कुछ प्यारी सी फैमिली पिक्चर्स शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया।


sonakshi sinha,vidyut jammwal,nandita,zaheer iqbal,Salman Khan,bollywood news in hindi

एक्शन हीरो के रूप में है विद्युत जामवाल की पहचान

कमांडो सीरीज से एक्शन हीरो के रूप में पहचान बना चुके एक्टर विद्युत जामवाल ने शुक्रवार (10 दिसंबर) को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। विद्युत अपनी अगली फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2-अग्नि परीक्षा की शूटिंग इजिप्ट (मिस्र) में कर रहे हैं। इस ट्रिप पर उनकी मंगेतर और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी भी उनके साथ हैं। नंदिता ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वे और विद्युत पिरामिड के सामने नजर आ रहे हैं। इसी पोस्ट में नंदिता ने केक की फोटो भी शेयर की है।

केक पूरी तरह से इजिप्टियन थीम में बनवाया गया है। नंदिता ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे..माई लव…माई लाइफ, लव यू।’ विद्युत ने जन्मदिन के पहले फैंस से कहा था कि लोग उन्हें उनके बर्थडे पर कई तरह के गिफ्ट भेज रहे हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि फैंस उनके लिए पौधे लगाएं और इनके फोटो और वीडियो उन्हें भेजें। विद्युत ने इन फोटो और पौधों का वीडियो शेयर किया है। साथ ही केक काटने के पहले भी फैंस के लिए एक वीडियो बनाया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका