न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी जल्द ही करेंगी इनसे शादी! ग्लैमरस फोटो की शेयर, शिल्पा ने किरण से कहा-मुझे गोद ले लो…

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि वे जल्द ही शादी करने वाली हैं। रिपोर्टों के अनुसार सोनाक्षी जल्द ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 5:04:43

सोनाक्षी जल्द ही करेंगी इनसे शादी! ग्लैमरस फोटो की शेयर, शिल्पा ने किरण से कहा-मुझे गोद ले लो…

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि वे जल्द ही शादी करने वाली हैं। रिपोर्टों के अनुसार सोनाक्षी जल्द ही सलमान खान के भाई सोहेल के साले बंटी सचदेवा के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। 34 वर्षीय सोनाक्षी का नाम लंबे समय से बंटी से जोड़ा जा रहा है। वर्ष 2017 में भी खबर आई थी कि वे सगाई कर लेंगे। बंटी, सोहेल की पत्नी सीमा खान के सगे भाई है। बंटी पीआर एजेंसी कॉर्नरस्टोन के मालिक हैं। बंटी और सोनाक्षी कई पार्टियों में साथ में नजर आए हैं। सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बंटी सेल्फमेड मैन हैं और वे अभी बैचलरहुड को एन्जॉय करना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी का नाम अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, जहीर इकबाल और आदित्य श्रॉफ के साथ भी जुड़ चुका है।


सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की स्टनिंग फोटो

सोनाक्षी सिन्हा अपने हर एक अवतार में लाजवाब लगती हैं। वैसे तो सोनाक्षी का इंडियन लुक फैंस का फेवरेट है लेकिन सोनाक्षी वेस्टर्न अवतार में भी कहर ढाती हैं। एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा का जबरदस्त लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वे बेहद ग्लैमरस और गॉर्जियस लग रही हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से कुछ बेहद स्टनिंग फोटो अपलोड की हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी ऊपर से लेकर नीचे तक चमक रही हैं। सोनाक्षी ने डार्क ग्रीन कलर का शिमरी क्रॉप टॉप और लाइट ग्रीन कलर का पेंट ऊपर से सेम कलर का कोट कैरी किया हुआ है।

सिल्वर कलर की एक्सेसरीज और खुले हुए कर्ल हेयर सोनाक्षी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। इन फोटो पर लाखों की संख्या में लाइक आ चुके हैं। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे कॉमेडी फिल्म 'ककुड़ा' में रितेश देशमुख और हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम के साथ दिखेंगी। सोनाक्षी दहेज प्रथा पर आधारित फिल्म 'बुलबुल तरंग' में भी मुख्य भूमिका निभाएंगी। वे संजय लीला भंसाली की वेबसीरीज 'हीरा मंडी' को लेकर भी सुर्खियों में हैं।


इंडियाज गॉट टैलेंट के नए सीजन में शिल्पा-बादशाह के साथ जज हैं किरण खेर

अनुपम खेर की पत्नी एक्ट्रेस किरण खेर कैंसर से जंग जीतकर काम पर लौट आई हैं। किरण 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के नए सीजन को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और रैप सिंगर बादशाह के साथ जज करती दिखेंगी। 66 वर्षीय किरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पहले की तरह खूबसूरत और मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। हालांकि पहले की तुलना में उनका वजन थोड़ा कम लग रहा है। यह वीडियो शिल्पा ने शेयर किया है। शिल्पा ने लिखा है कि 'बीटीएस ऑन आईजीटी, फर्स्ट डे, फर्स्ट शो किरण खेर और बादशाह के साथ'। वीडियो में शिल्पा, किरण के गहनों की बातें कर रही हैं।

शिल्पा कहती हैं, सच तो ये है कि 'मैं तो यहां इनकी जूलरी देखने के लिए आती हूं, मैं तो कहती हूं गोद ले लो मुझे, सिकंदर थोड़ी पहनेगा ये।' इस पर किरण हसंते हुए कहती हैं कि एक दिन मैंने सिकंदर से कहा कि मुझे कुछ जूलरी को बेच देना चाहिए क्योंकि तुम शादी तो कर नहीं रहे, तो उसने जवाब दिया कि आप ऐसा मत करो मेरी पत्नी इन्हें पहनेगी।' यह सुन शिल्पा-बादशाह हंसने लगे। किरण मल्टीपल मायलोमा (ब्लड कैंसर) से ग्रसित हैं। किरण चंडीगढ़ से भाजपा सांसद भी हैं। किरण ने साल 1983 में पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका