न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस सिंगर ने बताया ऐश्वर्या में आया क्या बदलाव, सलमान ने इवेंट में लगाया श्लोका मेहता को गले

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को कई सालों से जानने वाली मशहूर सिंगर सोना मोहपात्रा (48) ने उनको लेकर बात की है। सोना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Dec 2024 2:03:44

2 News : इस सिंगर ने बताया ऐश्वर्या में आया क्या बदलाव, सलमान ने इवेंट में लगाया श्लोका मेहता को गले

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को कई सालों से जानने वाली मशहूर सिंगर सोना मोहपात्रा (48) ने उनको लेकर बात की है। सोना ने लव लिंगो यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब मैं NID की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थीं तब अक्सर मेरी ऐश्वर्या के साथ मुलाकात हो जाती थी। यह बात साल 1993 के पहले की है जब मैं लोकल ट्रेन से सफर करती थीं ओर ऐश्वर्या से मिली थीं, जो आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही थीं। ऐश्वर्या मुझसे बड़ी थीं और हमारे फैमिली फ्रेंड्स में शामिल थीं।

उस समय ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत, इंटेलिजेंट और बेहतरीन संवाद करने वाली लड़की हुआ करती थीं। मुझे यकीन था कि ऐश्वर्या एक दिन बड़ा नाम करेंगी और ऐसा ही हुआ। साल 1994 में ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया। समय के साथ ऐश्वर्या में काफी बदलाव आए। अब ऐश्वर्या पर काफी प्रेशर है कि कहीं कुछ बोलने या करने के कारण उनकी इमेज ना खराब हो जाए।

ऐश्वर्या एक बेहतरीन आर्किटेक्चर बन सकती थीं, लेकिन उन्होंने मॉडलिंग चुनीं और उसमें आगे बढ़ीं। ये भी अच्छा है, क्योंकि उन्होंने एक्टिंग में भी अच्छा नाम किया। बता दें ऐश्वर्या ने साल 1997 में तमिल फिल्म ‘इरुवर’ (1997) से एक्टिंग करिअर शुरू किया था। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म बॉबी देओल के साथ ‘और प्यार हो गया’ थी। उन्हें आखिरी बार साल 2023 में आई मूवी पोन्नियिन सेलवन II में देखा गया।

सलमान खान ने हाल ही जामनगर में अंबानी फैमिली के साथ मनाया था 59वां जन्मदिन

सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 59वां बर्थडे हाई सिक्योरिटी के बीच में जामनगर में सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनकी पूरी फैमिली वहां मौजूद थी। सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन के वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब सलमान ने जामनगर में हुई अंबानी फैमिली के इवेंट में भी शिरकत की है। इस इवेंट के भी कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान इवेंट में पहुंचते हैं तो नीता और मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता को गले लगाकर अभिवादन करते हैं।

सलमान ब्लैक ट्राउजर में नजर आए। इसके साथ उन्होंने येलो कलर की शर्ट पेयर की थी। दूसरी ओर, श्लोका ने स्काई ब्लू कलर का सूट पहना था। श्लोका, सलमान को ग्रीट करती हैं और सलमान का वेलकम करती हैं। बता दें सलमान अपना जन्मदिन मनाने के बाद जामनगर के मॉल भी गए थे। इस दौरान राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी भी दिखे थे।

सलमान ने वहां अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर लॉन्च किया था। सलमान ने फैंस से मुलाकात करते हुए कहा कि आप लोग इतने लकी हो कि आप जामनगर में रहते हो। मैं यहां आता-जाता रहता हूं लेकिन आप यहीं पर बसे हो। इतनी खूबसूरत जगह है यह। मुझे आप लोगों से जलन हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा