न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सन ऑफ सरदार’ के डायरेक्टर के बेटे की दुर्घटना में मौत, ईशा ने 50 करोड़ के नोटिस पर दिया यह जवाब

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। 'सन ऑफ सरदार' जैसी लोकप्रिय फिल्म के डायरेक्टर अश्विनी धीर के बेटे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Nov 2024 2:22:33

2 News : ‘सन ऑफ सरदार’ के डायरेक्टर के बेटे की दुर्घटना में मौत, ईशा ने 50 करोड़ के नोटिस पर दिया यह जवाब

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। 'सन ऑफ सरदार' जैसी लोकप्रिय फिल्म के डायरेक्टर अश्विनी धीर के बेटे जलज का निधन हो गया है। वह 18 साल का था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 23 नवंबर की सुबह मुंबई में एक सड़क दुर्घटना में जलज ने दम तोड़ दिया। जलज दोस्तों के साथ कार से लॉन्ग ड्राइव पर निकले थे। कथित तौर पर जलज के दोस्त शराब के नशे में थे। हादसा कार को तेज रफ्तार में चलाने से हुआ। पुलिस ने जलज के दोस्त साहिल मेंधा को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ जारी है।

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक घटना विले पार्ले में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हुई। जलज के साथ साहिल, सार्थ कौशिक और जेडन जिमी थे। सभी की उम्र 18 साल थी। साहिल कार चला रहा था। 120-150 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाने से साहिल ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में साहिल और जेडन को मामूली चोट आई, लेकिन पीछे की सीट पर बैठे जलज और सार्थक गंभीर घायल हो गए। साहिल व जेडन उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जलज और सार्थक को मृत घोषित कर दिया।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक जलज के दोस्त उसके घर में इकठ्ठा हुए थे। उन्होंने देर रात तक वीडियो गेम खेला। इसके बाद वे लॉन्ग ड्राइव पर निकल गए। उन्होंने बांद्रा में सिगड़ी रेस्टोरेंट में खाना खाया और सुबह करीब 4 बजे सभी लोग वापस घर जाने के लिए रवाना हो रहे थे। तभी कार की तेज स्पीड होने के कारण गाड़ी पुल और सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। बता दें कि जलज के पिता अश्विनी धीर ने ‘वन टू थ्री’, ‘अतिथि तुम कब जाओगे’, यू मी और हम जैसी फिल्मों को भी डायरेक्ट किया है। इसके अलावा वे टीवी शो ‘लापतागंज’, ‘चिड़ियाघर’, ‘ऑफिस ऑफिस’, ‘नीली छतरी वाले’, ‘पीटरसन हिल’, ‘खटमल ए इश्क’ और ‘हर शाख पे उल्लू बैठा है’ जैसे टीवी सीरियल के प्रोड्यूसर रह चुके हैं।

ashwini dhir,director ashwini dhir,jalaj dhir,ashwini jalaj,son of sardar movie,jalaj dhir death,rupali ganguly,actress rupali ganguly,esha verma,rupali esha

ईशा वर्मा ने अपनी सौतेली मां रुपाली गांगुली पर लगाए थे कई गंभीर आरोप

‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच विवाद जारी है। रुपाली ने पिछले दिनों ईशा पर 50 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। अब इस पर ईशा ने रिएक्शन दी है। ईशा ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है। ईशा ने लिखा, “बोलना मेरे लिए अब तक का सबसे कठिन काम था, लेकिन यह मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ भी बन गया। इसने मेरी वर्षों की चुप्पी तोड़ी। मैं पहले बात को लेकर परेशान थी कि इसका न केवल मुझ पर, बल्कि मेरे दोस्तों और प्रियजनों पर भी प्रभाव पड़ेगा।

मेरा इरादा कभी भी किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि उन अनुभवों पर प्रकाश डालना था जिन्होंने मुझे आकार दिया। मुझे उम्मीद थी कि मैं उन लोगों को आवाज दे पाऊंगी जो शायद इसी तरह के संघर्षों का सामना कर रहे हों। एक अमेरिकी नागरिक के तौर पर मैंने ईमानदारी से बोलने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है। मेरे बयान पर उनकी प्रतिक्रिया बेहद ही परेशान करने वाली थी। जो उनके चरित्र को दिखाती है। मैं यहां वो नहीं थी जो सिर्फ अपनी बात कर रही हो, बल्कि मैं वो थी जो उनके परिवार के सदस्य के रूप में सीधे इस बात से प्रभावित हुई थी।

मेरा बॉलीवुड या भारतीय मनोरंजन उद्योग से कोई पेशेवर संबंध नहीं है, न ही मैंने भारत में किसी आयोजन या पेशेवर फोटोशूट में भाग लिया है। मेरे पास 6 फरवरी 2013 को हुई एक शादी के बारे में तथ्यात्मक जानकारी थी और बाद में उसी वर्ष 25 अगस्त को पता चला कि उनका एक बच्चा भी है। मैंने मीडिया के सामने केवल व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में बात की थी। मीडिया में मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। ऐसा उन्हों ने मेरी अनुमति के बिना किया। यह इस मामले में मेरा अंतिम बयान होगा। इस बयान का उद्देश्य किसी भी गलतफहमी को स्पष्ट करना था। मेरे पिछले कुछ सप्ताह बहुत भारी रहे हैं।

मैंने खुद की और अपने प्रियजनों की भलाई को देखते हुए अपने कदम पीछे ले लिए हैं। उल्लेखनीय है कि रुपाली के पति अश्विन वर्मा की पहली शादी से उनकी बेटी ईशा हैं। ईशा ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर रुपाली के खिलाफ विवादित पोस्ट की थी जिनमें कहा था कि उनके पिता के शादीशुदा होने के बाद भी रुपाली ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखा और उनके माता-पिता की शादी तोड़ी। ईशा ने दावा किया कि रुपाली उनके पिता को कंट्रोल करती हैं और उन्हें व उनकी मां को जान से मारने की धमकी दे चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री