Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘Son of Sardaar 2’ की रिलीज डेट में बदलाव, 25 जुलाई नहीं अब इस तारीख को बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट अब 25 जुलाई की जगह 1 अगस्त 2025 कर दी गई है। जानें क्या है इसके पीछे की वजह, ट्रेलर में क्या खास है और क्यों फैंस मुकुल देव को देखकर हुए भावुक।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 5:51:31

‘Son of Sardaar 2’ की रिलीज डेट में बदलाव, 25 जुलाई नहीं अब इस तारीख को बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

बॉलीवुड के दमदार और हर दिल अज़ीज़ एक्टर अजय देवगन अब एक्शन नहीं, बल्कि कॉमेडी के रंग में रंगे नजर आने वाले हैं। जी हां, उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। लेकिन इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर ने उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। दरअसल, फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है, और अब ये 25 जुलाई को सिनेमाघरों में नहीं आएगी।

क्या है ‘सन ऑफ सरदार 2’ की नई रिलीज डेट?


फिल्म के निर्माता अजय देवगन फिल्म्स ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। ट्विटर (अब X) पर शेयर की गई एक पोस्ट में बताया गया कि फिल्म अब 1 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। पोस्टर के साथ बड़े ही दिलचस्प अंदाज़ में लिखा गया – "जस्सी पाजी और टोली आपको 1 अगस्त 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दिखाई देंगे.." यह घोषणा सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई।

ट्रेलर में मुकुल देव को देख फैंस हुए भावुक


फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था, जिसमें न सिर्फ पुरानी स्टारकास्ट बल्कि कुछ नए चेहरे भी देखने को मिले। खास बात यह रही कि इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता मुकुल देव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह उनकी आखिरी फिल्म होगी। उन्हें स्क्रीन पर देखकर फैंस भावुक हो उठे और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे।

इस बार सोनाक्षी नहीं, मृणाल ठाकुर लूटेंगी दिल

इस बार अजय देवगन के साथ रोमांस करती दिखेंगी खूबसूरत अदाकारा मृणाल ठाकुर, जिन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की जगह ली है। दोनों की केमिस्ट्री ट्रेलर में जबरदस्त दिखी, जिसे फैंस ने हाथोंहाथ लिया। हालांकि सोनाक्षी को मिस करने वाले दर्शकों की संख्या भी कम नहीं है। फिल्म में कुब्रा सैत भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी।

1 अगस्त को तैयार हो जाइए हँसी और एक्शन की जुगलबंदी के लिए

अब जब नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है, तो फैंस को थोड़ी और देर तक इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन फिल्म का ट्रेलर और कास्ट देखकर इतना तो तय है कि 1 अगस्त 2025 को ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाका करने आ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका