Son Of Sardaar 2 Box Office Day 8: अजय देवगन की फिल्म हफ्ते में ही पिटी, 700 शोज हुए कम, कलेक्शन सिर्फ 33.51 करोड़
इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 सरीखी ब्लॉकबस्टर देने वाले अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। रिलीज के बाद फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही। फिल्म रिलीज के एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषित हो गई है।
Posts by : Rajesh Bhagtani |
Updated on: Sat, 09 Aug 2025 12:31:23
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज के पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। 1 अगस्त को रिलीज हुई इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और दर्शकों की कमी के चलते थिएटर्स ने इसके कई शोज हटा दिए हैं।
पहले हफ्ते में ही घटे 700 शोज
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के पहले दिन 'सन ऑफ सरदार 2' के कुल 2,920 शोज थे। लेकिन सातवें दिन तक आते-आते 700 शोज कम हो गए और अब यह फिल्म सिर्फ 2,265 शोज पर चल रही है।