न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोमी ने सोनू पर वीडियो शेयर कर साधा निशाना, पलक इसलिए छोड़ रही हैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’

एक्ट्रेस सोमी अली लंबे समय तक सुपरस्टार सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Sep 2024 12:35:41

2 News : सोमी ने सोनू पर वीडियो शेयर कर साधा निशाना, पलक इसलिए छोड़ रही हैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’

एक्ट्रेस सोमी अली लंबे समय तक सुपरस्टार सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। पिछले कुछ सालों में देखने में आया है कि सोमी कई दफा सलमान के खिलाफ बोल चुकी हैं। हाल ही उन्होंने सलमान के संगीता बिजलानी से ब्रेकअप और ऐश्वर्या राय के साथ अफेयर को लेकर खुलासा किया था। अब सोमी ने बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम पर हमला बोला है। सोमी ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

सोमी वीडियो में बोलती हैं, “करीब 3 साल पहले, रीसेंटली भी। मुझे ठगा गया। ये सीधी है इसका फायदा उठाना, ये सीधा है इसका फायदा उठाना हम सब इन चीजों से गुजर चुके हैं। मैं बताना चाहती हूं कि इन चीजों पर मेरी रिएक्शन कैसी होती है। कुछ साल पहले मैंने टॉक शो शुरू किया था। इसमें कुछ लोगों के इंटरव्यू लिए थे। मैं उनका नाम नहीं लूंगी। वो शख्स जो टॉक शो में था। वह बहुत समझदार लोगों की तरह बात करता है। वह बहुत ज्ञान बांटता है। मैं उससे प्रभावित हो गई। मुझे लगा कि वह जो उपदेश दे रहा है उसको जिंदगी में मानता भी है।

बाद में मैंने उसके फायदे के लिए उसे लंदन में कुछ प्रोजेक्ट्स दिलाने के लिए कॉन्टैक्ट किया। उसने मेरे टेक्स्ट और वॉट्सऐप मैसेज इग्नोर कर दिए। मुझे लगा कि वह शो में आने के लिए बहतु उत्सुक था। कोई पैसा भी नहीं लिया क्योंकि उस वक्त हम टॉक शो के लिए पैसे देना अफोर्ड भी नहीं कर पा रहे थे क्योंकि ये छोटा टॉक शो था। बाद में मुझे समझ आया कि ये सज्जन मेरे चैट शो पर इसलिए गए थे क्योंकि मुंबई में किसी (सलमान खान) को दिखाना चाहते थे कि वह उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ काम करके आए हैं।

फिर मैं उनके लिए बड़ी अपॉर्च्युनिटी लाई तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। मैं तो उन्हें ही मौका दे रही थी। मुझे एक बहुत बड़ी सीख मिली कि मुझे ठगा गया है। ये सज्जन पूरी तरह गायब हो गए। इससे साबित होता है कि जिस इंसान की आप इतनी इज्जत करते थे, इसके बाद वो इंसान गिरगिट निकला। सोमी ने सोनू को टैग करते हुए कैप्शन लिखा, “ये वीडियो बनाते हैं कि दूसरे लोगों ने इनके साथ गलत किया।

मैं इस इंसान का बहुत रस्पेक्ट करती थी। मुझे धोखा दिया गया है। जिस आदमी ने मेरा फायदा उठाया वो सोनू निगम है। सावधान रहिए। वह वीडियो बनाता है कि उसे लोगों ने कितना यूज और अब्यूज किया। यह आदमी सोशियोपैथ है। हालांकि मुझे उनके गाने अभी भी पसंद हैं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह गटर के लेवल तक गिर जाएंगे।” बता दें अभी तक इन आरोपों पर सोनू कुछ नहीं बोले हैं।

प्रोडक्शन हाउस ने भेजा नोटिस तो पलक ने मेकर्स पर लगाया यह आरोप

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 16 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसमें ‘सोनू भिड़े’ की भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस पलक सिधवानी कुछ समय से खबरों में हैं। प्रोडक्शन हाउस नीला टेलीफिल्म्स ने पलक को नोटिस भेजा है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो, नीला टेलीफिल्म्स ने पलक पर कॉन्ट्रेक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इससे उनके किरदार और प्रोडक्शन हाउस को लॉस हुआ है।

पलक आवश्यक लिखित सहमति के बिना थर्ड पार्टी की गतिविधियों में शामिल रहीं। उन्हें कई बार वार्निंग दी गई, लेकिन नहीं मानीं। अब पलक ने इस पर रिएक्शन दी है। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में पलक ने कहा कि मैं शो छोड़ रही हूं और इस बारे में मेकर्स को बता दिया है। मेरा शो में लास्ट डे 30 सितंबर है। मेरे इस्तीफे की मंजूरी को वे जानबूझकर लटका रहे हैं।

मैं शो अपने हेल्थ कारणों और प्रोफेशनल ग्रोथ की वजह से छोड़ना चाहती हूं। इसे लेकर मैंने कई सारी मीटिंग की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। ये शोषण है और 5 साल काम करने के बाद मैंने ऐसा होने की उम्मीद नहीं की थी। मेकर्स मेरा शो से बाहर निकलना मुश्किल कर रहे हैं। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री