न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोमी ने आदित्य और सूरज पंचोली पर लगाए गंभीर आरोप, ‘थामा’ में आयुष्मान से टक्कर लेगा यह एक्टर

सुपरस्टार सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सोमी अली लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि वह बीच-बीच में कुछ ऐसा कह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Jul 2025 2:48:47

2 News : सोमी ने आदित्य और सूरज पंचोली पर लगाए गंभीर आरोप, ‘थामा’ में आयुष्मान से टक्कर लेगा यह एक्टर

सुपरस्टार सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सोमी अली लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि वह बीच-बीच में कुछ ऐसा कह देती हैं, जिससे वह सुर्खियों में आ जाती हैं। अब सोमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर पिता-पुत्र की जोड़ी आदित्य और सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दोनों पर निशाना साधा है। उन्होंने आदित्य को महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करने वाला इंसान बताया। उन्होंने कहा कि आदित्य न सिर्फ महिलाओं से झूठ बोलते हैं बल्कि उन्हें मारते-पीटते भी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सूरज को दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मौत का जिम्मेदार बताया।

सोमी ने लिखा, आदित्य पंचोली-तुम महिलाओं के साथ धोखा करते हो। उन्हें मारते हो और तुम्हारा बेटा जिया खान की मौत का जिम्मेदार है। तुम कचरा हो। तुम खुद के साथ कैसे जीते हो? सूरज को भी वही पुराने हथकंडे सिखा रहे हो? तुम एक घटिया इंसान हो।” बता दें साल 2013 में जिया की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया था। वो अपने घर में मृत पाई गई थीं। इसके बाद उनके बॉयफ्रेंड सूरज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। ये केस लगभग 10 साल तक चला और 2023 में कोर्ट ने सबूतों की कमी के चलते सूरज को बरी कर दिया। सोमी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का भी सपोर्ट किया।

सोमी ने कहा कि मुझे तनुश्री की बातों पर पूरा भरोसा है। तनुश्री ने बताया था कि उनके साथ घर में बहुत डरावनी और मेंटली परेशान करने वाली घटनाएं हुई थीं। सोमी का कहना है कि उन्होंने खुद भी ऐसा दौर देखा है और इसी के चलते वे तनुश्री की हालत को बखूबी समझ सकती हैं। सोमी ने फिल्म इंडस्ट्री का एक कड़वा सच भी बताया। सोमी ने कहा कि मैं भी कभी उस दुनिया का हिस्सा रही हूं जहां महिलाओं को ऑडिशन के नाम पर गलत ऑफर दिए जाते थे। कई बार इसका एक्टिंग से कोई लेना-देना नहीं होता था। जो महिलाएं इन ऑफर्स को ठुकरा देती थीं, उन्हें काम नहीं दिया जाता था। इस वजह से कई महिलाएं मेंटली टूट जाती थीं और लंबे समय तक परेशान रहती थीं। उल्लेखनीय है कि सोमी पूर्व में सलमान पर भी मारपीट का आरोप लगा चुकी हैं।

2 News : सोमी ने आदित्य और सूरज पंचोली पर लगाए गंभीर आरोप, ‘थामा’ में आयुष्मान से टक्कर लेगा यह एक्टर

‘थामा’ के लिए कुछ दिनों की शूटिंग पूरी कर चुके हैं वरुण धवन

एक्टर वरुण धवन ने पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर मूवी 'स्त्री 2' में भेड़िया अवतार में एंट्री लेकर दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था। अब खबर है कि वरुण मैडॉक हॉरर कॉमेडी सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म 'थामा' में भी खास रोल अदा करने वाले हैं। 'थामा' में वरुण का किरदार 'स्त्री 2' से लंबा होने वाला है जिसके लिए उन्होंने कुछ दिनों की शूटिंग भी पूरी कर ली है। बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि वरुण को ‘थामा’ में 'स्त्री 2' के मुकाबले ज्यादा स्क्रीन टाइम मिला है।

'स्त्री 2' में भी वो एक हाइलाइट थे और यहां मेकर्स ने ये सुनिश्चित किया है कि उनकी परफॉर्मेंस का असर कई पायदान ऊपर रहे। उन्होंने लगभग 6 दिनों तक शूटिंग की, जो साफ तौर पर दिखाता है कि कहानी के लिए वो कितने अहम हैं। 'थामा' में वरुण भेड़िया के किरदार में दिखेंगे, वहीं आयुष्मान खुराना एक वैम्पायर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। दोनों के बीच का सीन इसी साल मार्च-अप्रैल में शूट किया गया था। वेयरवोल्फ बनाम वैम्पायर की दुश्मनी लंबे समय से एक आम बात है।

फिल्म मेकर दिनेश विजान ने 'थामा' में इसे ही दिखाने की कोशिश की है। डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार की फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। दोनों के बीच का एक्शन सीक्वेंस वीएफएक्स और स्केल के लिहाज से एक शानदार सीन हो सकता है। वरुण के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जाह्नवी कपूर के साथ दिखेंगे। इसके अलावा उनके पास 'बॉर्डर 2' भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज