न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोमी ने बताया कब शुरू हुई थी सलमान-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, सलमान की संगीता से शादी टूटने का भी किया खुलासा

एक्ट्रेस सोमी अली (48) का सुपरस्टार सलमान खान के साथ काफी समय तक अफेयर रहा था। सोमी से ब्रेकअप के बाद सलमान की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Sep 2024 1:24:55

सोमी ने बताया कब शुरू हुई थी सलमान-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, सलमान की संगीता से शादी टूटने का भी किया खुलासा

एक्ट्रेस सोमी अली (48) का सुपरस्टार सलमान खान के साथ काफी समय तक अफेयर रहा था। सोमी से ब्रेकअप के बाद सलमान की जिंदगी में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आ गई थीं। सोमी ने हाल ही में जूम से बातचीत में खुलासा किया कि कैसे सलमान व ऐश्वर्या का इश्क परवान चढ़ा। सोमी ने कहा कि ऐश्वर्या अक्सर सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के जिम में आती थीं। जहां वह और अभिनेता ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। जब सोमी से पूछा गया कि क्या ऐश्वर्या और सलमान की लव स्टोरी जिम से शुरू हुई है? तो उन्होंने कहा कि नहीं, उन्हें ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था।

मुझे अंदर के नौकरों ने इस बात की जानकारी दी थी। मुझे ऐसा लगने लगा कि ये रिश्ता सीरियस होने वाला है। मुझे पता था कि अब समय आ गया है मुझे छोड़ देना चाहिए। जब सलमान और ऐश्वर्या ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग कर रहे थे तो वे मेरा फोन नहीं उठाते थे। मेरे बार-बार कॉल करने पर भी सलमान ने जब फोन नहीं उठाया तो मैंने संजय लीला भंसाली को फोन किया तो उन्होंने मुझसे कहा कि वह अभी एक शॉट कर रहे हैं और बात नहीं कर सकते।

मुझे शक हुआ कि अगर वह डायरेक्टर हैं तो मेरा फोन कैसे उठा रहे हैं। इसके बाद वे चुप हो गए। उल्लेखनीय है कि सलमान और ऐश्वर्या ने लगभग 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी कर ली। सलमान 58 साल के हो चुके हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

somy ali,actress somy ali,Aishwarya Rai Bachchan,sangeeta bijlani,Salman Khan,somy salman,aishwarya salman,sangeeta salman

सोमी ने कहा, जब संगीता ने मेरे अपार्टमेंट में मुझे और सलमान को साथ देखा तो...

सोमी अली ने सलमान और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के रिश्ते को लेकर भी खुलासा किया। सोमी ने कहा कि जब सलमान, संगीता को डेट कर रहे थे तो वे मेरे साथ भी लगातार संपर्क में थे। उस वक्त सलमान चोरी-छिपे आधी रात को मुझसे मिलने आते थे। एक दफा संगीता ने हम दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। सलमान रात 2 बजे पाइप से चढ़कर खिड़की के जरिए मेरी बिल्डिंग में मुझसे मिलने आते थे।

वे मेरे लिए काफी रोमांटिक थे। एक बार मैं और सलमान कमरे में बैठकर बातें कर रहे थे, तभी संगीता एकदम से वहां आ गईं। उस वक्त वे शादी करने वाले थे और उनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे, लेकिन जब संगीता ने मेरे अपार्टमेंट में मुझे और सलमान को साथ देखा तो उन्होंने उनसे कहा कि उन्हें हम दोनों में से किसी एक को चुनना होगा।

सलमान ने तब मुझसे कहा कि वे 10 मिनट में वापस आते हैं। सलमान फिर आए और बोले कि उन्होंने संगीता से ब्रेकअप कर लिया है और वे मेरे साथ रहना चाहते हैं। यह सुनकर मैं हैरान थी। बता दें सोमी ने 90 के दशक में ‘कृष्ण अवतार’, ‘अंत’, ‘यार गद्दार’, ‘तीसरा कौन’, ‘आओ प्यार करें’, ‘आंदोलन’, ‘माफिया’ व ‘चुप’ जैसी फिल्में की थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री