न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bappi Lahiri Death: 20 करोड़ की प्रॉपर्टी और 40 लाख के गहनों के मालिक थे बप्पी दा, जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

बप्पी का इंडस्ट्री में 48 साल का करियर था। उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 5000 गाने कंपोज किए। इसमें उन्होंने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया, भोजपुरी, आसमी भाषाओं के साथ-साथ बांग्लादेश की फिल्मों और अंग्रेजी गानों को भी कंपोज किया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Feb 2022 9:26:38

Bappi Lahiri Death: 20 करोड़ की प्रॉपर्टी और 40 लाख के गहनों के मालिक थे बप्पी दा, जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

पूरे देश को अपनी धुनों पर थिरकाने वाले बप्पी लहरी का मंगलवार रात 69 साल की उम्र में निधन (Bappi Lahiri Death) हो गया। उन्‍होंने मुंबई के अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। 1980 और 1990 के दशकों में अपने संगीत और गानों के जरिये लोगों के दिलों पर छाने वाले बप्‍पी लहरी ने डिस्‍को डांसर, शराबी और नमक हलाल जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में गाने गाए और संगीत दिया था। बप्पी का जन्म 27 नवंबर 1952 को कोलकत्ता में हुआ था। उन्होंने अपने अलग अंदाज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई थी। बप्पी का इंडस्ट्री में 48 साल का करियर था। उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 5000 गाने कंपोज किए। इसमें उन्होंने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया, भोजपुरी, आसमी भाषाओं के साथ-साथ बांग्लादेश की फिल्मों और अंग्रेजी गानों को भी कंपोज किया था।

बप्पी दा अपने अलग तरह के गाने और गोल्ड ज्वेलरी के लिए खास पहचान रखते थे। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

bappi da no more,bappi da,bappi lahiri,bappi lahiri dies,some interesting facts about bappi lahiri

27 नवंबर, 1952 को कोलकाता में जन्मे बप्पी का रुझान बचपन से म्यूजिक की ओर रहा। 3 साल की उम्र में बप्पी दा ने तबला बजाना सीख लिया था। बप्पी को डिस्को सॉन्ग का बादशाह कहा जाए तो गलत नहीं होगा। फिल्म इंडस्ट्री में सभी बेहतरीन म्यूजिक कम्पोजर बप्पी दा की प्रतिभा के कायल थे।

bappi da no more,bappi da,bappi lahiri,bappi lahiri dies,some interesting facts about bappi lahiri

रॉक स्टार एल्विस प्रेसली (Elvis Presley) के प्रशंसक थे

बप्पी दा ने एक पुराने इंटरव्यू में कलाई, उंगलियों और गले में सोने की मोटी ज्वेलरी पहनने का कारण बताया था। बप्पी अमेरिकन रॉक स्टार एल्विस प्रेसली के बड़े प्रशंसक थे। एल्विस अपनी परफॉर्मेंस के दौरान सोने की चेन पहना करते थे। एल्विस को ही देखकर बप्पी दा ने प्रेरणा ली थी कि जब वो कामयाब हो जाएंगे तो अपनी एक अलग छवि बनाएंगे। कामयाब होकर बप्पी दा ने सोना पहना, जिससे उन्हें इंडिया का गोल्ड मैन तक कहा जाने लगा। इसी के साथ सिंगर ने बताया कि वो सोने को अपने लिए लकी मानते हैं।

डिस्को डांसर सिंगर बप्पी दा ने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में दावेदारी पेश की थी। नामांकन के दौरान सिंगर ने अपनी कुल संपत्ति और सोना-चांदी का ब्यौरा दिया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 752 ग्राम सोना और 4.62 किलो चांदी है। ये विवरण उन्होंने 6 साल पहले दिया था।

bappi da no more,bappi da,bappi lahiri,bappi lahiri dies,some interesting facts about bappi lahiri

20 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे बप्पी दा

बप्पी लहरी के पास 754 ग्राम सोना है और 4.62 किलो चांदी है। फिलहाल सोने का भाव 51,000 रुपए है, जिसके अनुसार बप्पी दा के पास लगभग 40 लाख रुपए का सोना- चांदी मौजूद है। कुल संपत्ति की बात करें तो बप्पी दा 20 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे। बीजेपी ने उन्हें 2014 के आम चुनाव में पश्चिम बंगाल की श्रेरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया था। हालांकि वह चुनाव जीत नहीं पाए थे।

बप्पी दा की ही तरह उनकी पत्नी चित्रानी लहरी भी सोने और डायमंड की शौकीन हैं। 2014 में उन्होंने दावेदारी भरते हुए बताया कि उनके पास बप्पी दा से भी ज्यादा 967 ग्राम सोना, 8.9 किलो चांदी और 4 लाख रुपए के हीरे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर