न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोहेल ने सीमा से तलाक को लेकर पहली बार की बात, अर्जुन का यह वीडियो देख सोच में पड़ गए फैंस

सोहेल खान लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं। वे फिल्ममेकर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। सोहेल की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Aug 2025 8:16:09

2 News : सोहेल ने सीमा से तलाक को लेकर पहली बार की बात, अर्जुन का यह वीडियो देख सोच में पड़ गए फैंस

सोहेल खान लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं। वे फिल्ममेकर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। सोहेल की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने साल 1998 में सीमा सजदेह के साथ शादी की थी। शादी के बाद कपल दो बेटों निर्वाण और योहान का माता-पिता बना। हालांकि 24 साल तक साथ रहने के बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई। दोनों ने साल 2022 में तलाक ले लिया। सीमा कई बार इस मुद्दे पर बात कर चुकी हैं। हाल ही में सोहेल ने भी तलाक पर चुप्पी तोड़ी। सोहेल ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने सीमा के साथ 24 साल बिताए।

कहीं न कहीं कुछ चीजें हमारे बीच सही नहीं रहीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारे बीच कोई कड़वाहट है। सीमा सिर्फ एक अच्छी इंसान ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन मां भी हैं। हमने तलाक के बाद ये फैसला लिया था कि हम अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं आने देंगे। साथ ही हर साल परिवार की तरह वेकेशन पर भी जाएंगे ताकि बच्चों को ये फील ना हो कि हम अलग हुए हैं तो उनके प्यार में कोई कमी या बदलाव आया है। सोहेल ने तलाक के बारे में बात करते हुए कहा कि मां-बाप के बीच लड़ाई-झगडों से बच्चों की जिंदगी खराब हो जाती है।

इससे उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित होती है। फिर बच्चे बड़े होकर परेशान रहने लगते हैं। ये सब चीजें मैं और सीमा बिल्कुल नहीं चाहते थे। हमें अपने बच्चों के भविष्य का ख्याल था। हम उन्हें अच्छी जिंदगी देना चाहते थे। इसलिए हमने अलग होने का फैसला लिया। सीमा के लिए रिस्पेक्ट अभी बहुत है। दूसरी ओर, साल 2024 में 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' शो में सीमा ने बताया था कि तलाक के बाद वह आगे बढ़ चुकी हैं और बिजनेसमैन विक्रम आहूजा को डेट कर रही हैं।

काम की बात करें तो सोहेल एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और लेखक के रूप में हिंदी सिनेमा में योगदान दे रहे हैं। सोहेल ने साल 2002 में अपने निर्देशन और निर्माण में ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से अभिनय की शुरुआत की। उन्हें अपने बड़े भाई सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार क्यों किया?’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ और ‘ट्यूबलाइट’ सहित कई फिल्मों में उनके सहयोग के लिए भी जाना जाता है।

अर्जुन बिजलानी ने कहा, जब भी लाइफ में कुछ होता है, मैं हमेशा…

अर्जुन बिजलानी छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर हैं। वे कई सीरियल और रियलिटी शो में काम कर चुके हैं। अब अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें अर्जुन पत्नी और बेटे के बारे में बात कर रहे हैं। इसे देख फैंस अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। किसी को लग रहा है कि उनकी परिवार के साथ कोई समस्या है तो कोई मान रहा है कि वे 24 अगस्त से शुरू होने वाले ‘बिग बॉस 19’ में हिस्सा लेंगे। कोई इसे प्रैंक भी बता रहा है। अर्जुन ने वीडियो के साथ दो दिल टूटी इमोजी बनाई है।

वीडियो में अर्जुन कहते हैं, “जब भी लाइफ में कुछ होता है, मैं हमेशा आप लोगों से शेयर करता हूं और मुझे लगा इस बार भी इतना कुछ हो रहा है, मुझे आप लोगों के साथ शेयर करना चाहिए। थैंक्यू हमेशा मेरा और मेरे परिवार का साथ देने के लिए और आप लोगों को पता है कि मेरे लिए मेरा परिवार कितना जरूरी है, खासकर, मेरी पत्नी और मेरा बेटा…वो हमेशा मेरे साथ रहे हैं। मेरे हर उतार-चढ़ाव में वो रहे हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियों की वजह से मुझे एक अलग रास्ता चुनना पड़ रहा है और मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा मैं कभी करूंगा।

लेकिन मुझे लगा कि इससे पहले ये आपको कहीं और से पता चले, मुझे आपसे ये शेयर कर देना चाहिए। कभी-कभी जीवन में ऐसी परिस्थितियां आती हैं कि आपको कठिन निर्णय लेने पड़ते हैं। ये मेरे जीवन के सबसे कठिन निर्णयों में से एक है। मेरा ये निर्णय जैसे ही और साफ होता है, मैं सबको इस बारे में बता दूंगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह