न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना को 44वें जन्मदिन पर सोहा ने ऐसे दी बधाई, राहुल-दिशा ने मनाया बेटी नव्या का पहला बर्थडे

दिग्गज एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज शनिवार (21 सितंबर) को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर करीना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Sep 2024 1:34:32

2 News : करीना को 44वें जन्मदिन पर सोहा ने ऐसे दी बधाई, राहुल-दिशा ने मनाया बेटी नव्या का पहला बर्थडे

दिग्गज एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज शनिवार (21 सितंबर) को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर करीना के लिए सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की ओर से बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है। एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपनी भाभी करीना को खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने करीना के साथ कई तस्वीरें शेयर कर उन पर प्यार लुटाया है। सोहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटो साझा की हैं, उनमें ननद-भाभी की बहुत ही प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

एक फोटो में सोहा और करीना अपने बच्चों के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में सोहा बहुत ही प्यार से करीना को गले लगा रही हैं और करीना ननद को किस कर रही हैं। सोहा ने कैप्शन में लिखा, “चाहे काम हो या खेल इसे आपसे बेहतर कोई नहीं कर सकता..जन्मदिन मुबारक हो बेबो भाभी, प्यार हमेशा।” इसके साथ ही उन्होंने करीना को टैग किया और केक, रेड हार्ट इमोजी के साथ एक लाल गुब्बारा भी अटैच किया।

उल्लेखनीय है कि करीना व सोहा अक्सर साथ में वेकेशन और त्योहार मनाने का मजा लेती हैं। सोहा फिल्मों के साथ वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। सोहा ने एक्टर कुणाल खेमू के साथ शादी की है और उनके एक बेटी इनाया हैं। करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल उनकी फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसे हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है और करीना ने एकता कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। करीना की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' है।

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने नव्या के जन्मदिन की झलकियां कीं साझा

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य की बेटी नव्या 1 साल की हो गई हैं। कपल ने अपने खास दोस्तों और परिवार के साथ धूमधाम से बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर जश्न की फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जो वायरल हो रहे हैं। नव्या पूरी तरह केक से सनी दिखीं। बर्थडे बार्बी थीम पर सेलिब्रेट किया गया।

डेकोरेशन से लेकर केक सब पिंक कलर का है। नव्या रेड और पिंक कलर की ड्रेस पहने दिखीं। सिर पर लगाए हेयरबैंड में वह परी जैसी दिख रही हैं। नव्या केक के साथ खेलती दिखीं और चेहरे पर केक लगा है। एक फोटो में नव्या दादी-नानी के साथ पोज देती नजर आईं। राहुल ने लिखा, “हमारी छोटी राजकुमारी को पहला जन्मदिन मुबारक हो और नव्या को आशीर्वाद देने के लिए आप सभी को धन्यवाद।” दिशा ने कुछ वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं।

इनमें वह लाडली के साथ एंजॉय करती दिखीं। दिशा भी पिंक ड्रेस पहनी थीं, जबकि राहुल कैजुअल लुक में दिखे। गौरतलब है कि राहुल ने दिशा को ‘बिग बॉस’ के घर में शादी के लिए प्रपोज किया था। कपल ने 21 जुलाई 2021 को शादी की थी। राहुल फिलहाल कलर्स टीवी के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ शो में नजर आ रहे हैं। इसमें अली गोनी उनके जोड़ीदार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री