Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोहा ने पटौदी पैलेस के बारे में बताई ये रोचक बातें, अब इस सुपरहिट गेम शो को होस्ट करेंगे करण जौहर

दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और गुजरे जमाने की एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ अली खान ने 3 दशक से भी ज्यादा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Sep 2024 8:40:26

2 News : सोहा ने पटौदी पैलेस के बारे में बताई ये रोचक बातें, अब इस सुपरहिट गेम शो को होस्ट करेंगे करण जौहर

दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और गुजरे जमाने की एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ अली खान ने 3 दशक से भी ज्यादा समय से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई हुई है। सैफ अब तक के करिअर में विविध भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। फैंस को उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी दिलचस्पी रहती है। सैफ की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ हुई थी, जिनसे उनके बेटी सारा और बेटा इब्राहिम अली खान हैं। अमृता से तलाक के बाद सैफ ने एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ शादी की, जिनसे उनके दो बेटे तैमूर व जेह हैं।

बहरहाल हम बात कर रहे हैं सैफ के आलीशान पटौदी पैलेस की। इसमें करीब 150 कमरे हैं और इसकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत पैलेस में की जाती है। इस पैलेस को फिल्म की शूटिंग के लिए भी किराए पर दिया जाता है। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और सैफ की ‘तांडव’ की शूटिंग यहां हुई है। अब साल 1935 में बने इस पैलेस के बारे में सैफ की बहन एक्ट्रेस सोहा अली खान ने कुछ खास बातें बताई हैं। सोहा ने एक इंटरव्यू में बताया कि मेरी दादी भोपाल की बेगम थीं और दादा पटौदी के नवाब थे।

दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन फिर भी कई सालों के बावजूद उन दोनों को शादी करने की इजाजत नहीं थी। यही परमिशन लेने के लिए ये आलीशान पैलेस बनवाया गया था। मेरे दादा ने अपने ससुर को इम्प्रेस करने के लिए ही ये पैलेस खड़ा किया था। जब वे पैलेस बना रहे थे तो उनके पैसे खत्म हो गए थे। इस कारण वो मार्बल नहीं लगा पाए, तो उन कालीनों के नीचे ढेर सारी सीमेंट है। मेरी मां अभी भी पटौदी पैलेस के डेली मेंटेनेंस के खर्चों पर नजर रखती हैं। वह सारे हिसाब-किताब करती हैं। पैलेस को व्हाइट वॉश किया जाता है और पेंट नहीं किया जाता क्योंकि इसमें कम खर्चा होता है। उल्लेखनीय है कि सोहा की शादी एक्टर कुणाल खेमू से हुई है। उनके एक बेटी इनाया हैं।

प्राइम वीडियो इंडिया पर आएगा ‘द ट्रेटर्स’ का इंडियन एडेप्टेशन, करण बढ़ाएंगे रोमांच

प्राइम वीडियो इंडिया ने घोषणा की है कि वह इंटरनेशनल लेवल पर प्रशंसित विश्वास और धोखे के खेल ‘द ट्रेटर्स’ का इंडियन एडेप्टेशन ला रहा है। उसने IDTV के BAFTA और एमी अवार्ड विनिंग ग्लोबल फॉर्मेट के इंडियन एडॉप्शन के लिए लीडिंग इंडिपेंडेंस डिस्ट्रीब्यूटर ऑल 3 मीडिया इंटरनेशनल के साथ पार्टनरशिप की है। इस बिना स्क्रिप्ट किए गए रियलिटी शो को BBC स्टूडियोज इंडिया प्रोडक्शंस प्रोड्यूस करेगा और यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

इसे दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करेंगे। करण का शो ‘कॉफी विद करण’ काफी हिट रहा है और इसके कई सीजन हो चुके हैं। ‘द ट्रेटर्स’ दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ते रियलिटी गेम शो में से एक है, जिसे 20 से ज्यादा देशों ने अपने लोकल ऑडियंस और भाषाओं के लिए एडेप्ट किया है। इंडियन वर्जन का प्रीमियर एक्सक्लूसिव तौर से हिंदी में, इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ होगा। शो में 20 खिलाड़ी अपने बीच के गद्दारों को ढूंढकर एक बड़ी प्राइज मनी जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल मधोक ने कहा कि हम करण को होस्ट के रूप में पाकर बेहद खुश हैं, क्योंकि वे शो में ड्रामा और रोमांच जोड़ने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। हम टॉप प्रोडक्शन कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की इंडियन वर्जन भी उतना ही मजेदार हो। हमें यकीन है कि हमारे दर्शक इस अनोखे और एंटरटेनिंग फॉर्मेट को खूब एंजॉय करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका