बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंट होने की अफवाह एक बार फिर सोशल मीडिया पर उड़ रही है। दरअसल, कैटरीना कैफ को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस ने नीले रंग की ओवरसाइज्ड टी-शर्ट पहन रखी थी। इस वीडियो में कैटरीना के लुक को देखने के बाद नेटिजेंस उनकी प्रेग्रेंट होने की बात कर रहे हैं। वीडियो के कमेंट बॉक्स पर यूजर्स लगातार यह कमेंट कर रहे हैं, ‘लगता वह प्रेग्नेंट हैं।’














